बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल: 24 घंटे में दूसरी बार जहानाबाद पुलिस पर हमला, अवैध शराब माफिया का हिंसक तांडव

बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल: 24 घंटे में दूसरी बार जहानाबाद पुलिस पर हमला, अवैध शराब माफिया का हिंसक तांडव

जहानाबाद। बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि पुलिस वर्दी भी अब सुरक्षित नहीं रही। जहानाबाद जिले में महज 24 घंटे के भीतर दूसरी बार पुलिस टीम पर हिंसक हमला हुआ है, जिसमें एक्साइज विभाग और पुलिस के सात जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। लगातार हो रहे हमलों ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सुबह-सुबह रेड, लाठी-डंडों से पुलिस पर हमला
घटना आज तड़के करीब 5 बजे की है, जब एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने घोसी थाना क्षेत्र के शेखपुरा नट टोली पहुंची। जैसे ही पुलिस ने छापेमारी शुरू की, वहां मौजूद शराब माफिया और असामाजिक तत्वों ने संगठित तरीके से पुलिस पर हमला कर दिया।हमलावरों ने लाठियों और धारदार हथियारों से पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

7 पुलिसकर्मी घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
हमले में घायल पुलिसकर्मियों की पहचान कांस्टेबल संगम कुमार, विकास कुमार, चंदन कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, अनीश कुमार और अजय कुमार के रूप में हुई है। सभी को तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Read More CDSCO Drug Alert: दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल, 199 सैंपल फेल; एक प्रोडक्ट जांच में निकला नकली, कई जरूरी दवाओं पर भी उठे सवाल

अपराधियों की पहचान, जिलेभर में छापेमारी तेज
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने हमले में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी गई है। पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

Read More CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’

24 घंटे पहले भी हुआ था पुलिस पर हमला
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही शकूराबाद थाना क्षेत्र के गुलाबगंज बाजार में भी पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमला हुआ था। हाई कोर्ट के निर्देश पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान स्थानीय असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाया गया, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में कड़ी निगरानी शुरू की गई। पूरी घटना की वीडियोग्राफी की गई है ताकि हिंसा में शामिल लोगों को चिन्हित किया जा सके।

प्रशासन का सख्त संदेश: बख्शा नहीं जाएगा कोई भी दोषी
जिला प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर शांति व्यवस्था बहाल करने की कोशिशें जारी हैं।

लगातार हमले, बढ़ती चिंता
पुलिस टीम पर लगातार हो रहे हमले यह संकेत दे रहे हैं कि अपराधी अब खुलकर सत्ता और कानून को चुनौती दे रहे हैं। सवाल यह है कि क्या ऐसे हालात में मैदान में डटे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो पा रही है, या अपराधियों का मनोबल और ज्यादा बढ़ता जा रहा है?

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी