अनूपपुर में मवेशियों की रहस्यमयी मौतों से हड़कंप: दो दिनों में 12 पशुओं की मौत, गांव में दहशत

अनूपपुर में मवेशियों की रहस्यमयी मौतों से हड़कंप: दो दिनों में 12 पशुओं की मौत, गांव में दहशत

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में मवेशियों में फैली एक अज्ञात बीमारी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीते दो दिनों में 10 से 12 मवेशियों की अचानक मौत हो गई, जिससे प्रभावित गांव में भय और असमंजस का माहौल बन गया है। बीमारी इतनी तेजी से फैल रही है कि ग्रामीणों ने एहतियातन अपने मवेशियों को घरों में बांधकर रखना शुरू कर दिया है।

कुछ ही घंटों में बिगड़ रही हालत
ग्रामीणों के अनुसार बीमार मवेशियों में लार गिरना, पेट का असामान्य रूप से फूलना, सांस लेने में दिक्कत और अचानक कमजोरी जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। लक्षण दिखाई देने के कुछ ही घंटों के भीतर मवेशियों की मौत हो जा रही है, जिससे बीमारी की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा रहा है।

कोतमा विधानसभा के गांव में फैला संक्रमण
यह मामला कोतमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दूल्ही बांध के मुसवा झोरखी गांव का है। सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग की चलित टीम मौके पर पहुंची और बीमार व स्वस्थ दोनों तरह के मवेशियों के ब्लड सैंपल एकत्र कर जांच शुरू की गई। इसके साथ ही एहतियातन टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है।

Read More Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज

फूड प्वाइजनिंग की आशंका, जांच जारी
बिजुरी के पशु चिकित्सक डॉ. गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला फूड प्वाइजनिंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि बीमारी के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लैब जांच के बाद ही हो सकेगी। विभाग ने किसानों को सतर्क रहने और संदिग्ध चारे या पानी का उपयोग न करने की सलाह दी है।

Read More J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पहले ही निगवानी क्षेत्र के पशु चिकित्सक डॉ. पांडे को बीमारी की सूचना देकर समय रहते टीकाकरण की मांग की थी, लेकिन ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी की ओर से मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई होती, तो मवेशियों की जान बचाई जा सकती थी।

कलेक्टर को शिकायत के बाद सक्रिय हुआ विभाग
ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर को मामले की जानकारी दिए जाने के बाद पशु चिकित्सा विभाग सक्रिय हुआ और टीम गांव पहुंची। फिलहाल बीमारी के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

Tags:

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध के विस्थापन फंड में 18 करोड़ की गड़बड़ी , क्या कार्यपालन अभियंताओं और लेखाधिकारियों पर गिरेगी गाज 
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO