1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में महंगी होगी शराब, नई आबकारी नीति से बढ़ेंगे देसी-विदेशी और बीयर के दाम

1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में महंगी होगी शराब, नई आबकारी नीति से बढ़ेंगे देसी-विदेशी और बीयर के दाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब उपभोक्ताओं को 1 अप्रैल 2026 से बड़ा झटका लगने वाला है। राज्य सरकार ने शराब पर संशोधित आबकारी ड्यूटी की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसे 30 जनवरी 2026 को राजपत्र में प्रकाशित किया गया। नई दरों के लागू होते ही देसी शराब, विदेशी ब्रांड और बीयर की कीमतों में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।

महंगी ब्रांड पर ज्यादा टैक्स
जारी अधिसूचना के अनुसार, अब विदेशी शराब पर आबकारी ड्यूटी रिटेल सेल प्राइस (RSP) यानी बाजार में बिकने वाली कीमत के स्लैब के आधार पर तय की जाएगी। इसका सीधा मतलब है कि जितनी महंगी शराब की ब्रांड होगी, उस पर उतना ही अधिक टैक्स देना पड़ेगा। इस नई व्यवस्था से प्रीमियम और हाई-एंड ब्रांड्स और ज्यादा महंगे हो जाएंगे। इसके साथ ही देसी शराब, बीयर और रेडी-टू-ड्रिंक (RTD) पेय पदार्थों पर भी टैक्स में बढ़ोतरी की गई है, जिससे सभी वर्ग के उपभोक्ताओं पर कीमतों का असर पड़ेगा।

कांच नहीं, अब प्लास्टिक बोतल में मिलेगी शराब
नई आबकारी नीति 2026-27 के तहत सरकार ने शराब की पैकेजिंग में भी बड़ा बदलाव किया है। अब राज्य की सरकारी शराब दुकानों में कांच की बोतल के बजाय प्लास्टिक बोतल में शराब बेची जाएगी। सरकार का तर्क है कि इससे परिवहन आसान होगा और लागत में कमी आएगी। हालांकि, बढ़े हुए टैक्स के चलते कीमतों में हो रही वृद्धि के बीच इस बदलाव का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिलता नजर नहीं आ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि नई नीति से सरकार के राजस्व में इजाफा होगा, जबकि उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Read More प्रभार की खेती' से हांफ रहा उद्यानिकी विभाग: 11 जिलों में रेगुलर साहब नदारद, 300 किमी के फेरे में निकल रहा अफसरों का दम; 2 साल से अटकी है प्रमोशन फाइल

Tags:

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO