बीमारी से जंग, सिस्टम से मजबूरी: जशपुर में ठेले पर अस्पताल पहुंचाई गई बुजुर्ग महिला

बीमारी से जंग, सिस्टम से मजबूरी: जशपुर में ठेले पर अस्पताल पहुंचाई गई बुजुर्ग महिला

जशपुर। “आपातकालीन सेवा” कहलाने वाली एंबुलेंस जब ज़रूरत के वक्त नदारद हो जाए, तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाज़मी है। जशपुर जिले से सामने आई एक तस्वीर और वीडियो ने स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत उजागर कर दी है। एंबुलेंस नहीं मिलने पर ग्रामीणों को एक 70 वर्षीय बीमार बुजुर्ग महिला को चाट के ठेले पर लादकर जिला चिकित्सालय ले जाना पड़ा।

बिगड़ी तबीयत, लेकिन नहीं मिली एंबुलेंस
जानकारी के अनुसार, पुरानीटोली निवासी बुजुर्ग महिला रजनी होता की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस सेवा के लिए कॉल किया, लेकिन बताया गया कि उस समय कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है। स्थिति गंभीर होती देख स्थानीय लोगों ने देर न करते हुए पास में मौजूद चाट के ठेले को ही सहारा बनाया और महिला को उसी पर अस्पताल पहुंचाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस अमानवीय मजबूरी का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद आमजन में आक्रोश है और लोग जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Read More गुढ़ियारी थाने में ‘नेतागिरी’ का दबाव? DJ छुड़ाने पहुंचा कथित BJP नेता, थानेदार के दफ्तर में तोड़फोड़ का आरोप; साय सरकार में पुलिस कितनी बेबस?

स्वास्थ्य विभाग की सफाई
मामले पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) जी.एस. जात्रा ने कहा कि कलेक्टर से सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस को रवाना किया गया था, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण मरीज को जिला अस्पताल ले आए थे। उन्होंने बताया कि फिलहाल बुजुर्ग महिला की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

Read More जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

बुनियादी सुविधाओं पर उठते सवाल
हालांकि महिला की जान बच जाने से राहत जरूर है, लेकिन सवाल यह है कि जब आपात स्थिति आती है, तब स्वास्थ्य सेवाएं क्यों चरमरा जाती हैं। यह घटना केवल एक मरीज की नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर बड़ा सवालिया निशान है।

Tags:

Latest News

विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
नल है, योजना है… फिर पानी क्यों नहीं? 45 दिन के बिजली संकट ने डबल इंजन सरकार के दावों पर खड़े किए सवाल
Ravneet Bittu Attack: बटाला में अचानक घिरा BJP नेता का काफिला, अंडे-टमाटर और पत्थरों की बौछार का आरोप
Nithari Case: निठारी से हरिद्वार तक… 20 साल पुरानी कहानी का फिर खौफनाक अंत, सुरेंद्र कोली की मिली लाश, मौत की जांच शुरू
पक्के मकान की उम्मीद पर फिरा पानी, आवास प्लस सर्वे में 16 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान
Bhilai News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी में आरक्षक झुलसा; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR
Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार
Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार
Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता
Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी
Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश