कनाडा में फायरिंग से हड़कंप: तीन भारतीय गिरफ्तार, पुलिस ने जारी की संदिग्धों की तस्वीरें

कनाडा में फायरिंग से हड़कंप: तीन भारतीय गिरफ्तार, पुलिस ने जारी की संदिग्धों की तस्वीरें

नई दिल्ली। कनाडा से सामने आई एक गंभीर आपराधिक घटना में पुलिस ने तीन भारतीय नागरिकों को गोलीबारी के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीनों पर एक आवासीय घर के बाहर फायरिंग करने और हथियारों से जुड़े अपराधों का आरोप है। कनाडा पुलिस ने आरोपियों की तस्वीरें सार्वजनिक करते हुए उन्हें 5 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजे जाने की जानकारी दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरजोत सिंह, तरनवीर सिंह और दयाजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों पर कैनेडियन क्रिमिनल कोड के तहत हथियार चलाने और उससे जुड़े गंभीर अपराधों के मामले दर्ज किए गए हैं।

घटना क्रिसेंट रोड इलाके की
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 1 फरवरी की सुबह करीब 3:50 बजे कनाडा के सरे (Surrey) शहर में क्रिसेंट रोड और 132 स्ट्रीट के पास हुई। पुलिस को एक घर के बाहर गोली चलने और आग लगने की सूचना मिली थी। संयोग से पुलिस की गश्ती टीम उस समय इलाके के पास ही मौजूद थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। कुछ ही समय बाद तीनों संदिग्धों को 28 एवेन्यू और 140 स्ट्रीट के पास एक राइडशेयर वाहन में बैठते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने जारी की तस्वीरें, लोगों से सहयोग की अपील
कनाडा पुलिस ने तीनों आरोपियों की तस्वीरें जारी कर आम लोगों से जांच में सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यदि किसी के पास घटना से जुड़ी कोई जानकारी, सीसीटीवी फुटेज या डैशकैम रिकॉर्डिंग हो, तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करे।

Read More ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी

‘प्रोजेक्ट एश्योरेंस’ के तहत चल रही गश्त
पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी ‘प्रोजेक्ट एश्योरेंस’ के तहत की गई, जिसके अंतर्गत जबरन वसूली और उससे जुड़ी गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों और व्यावसायिक क्षेत्रों में अतिरिक्त गश्त की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी 26 जनवरी को इसी तरह की एक गोलीबारी की घटना में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं को देखते हुए कनाडा पुलिस ने ऐसे मामलों में सख्ती बढ़ा दी है।

Read More अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद

Tags:

Latest News

एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO
Raigarh Politics: पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी; सामूहिक इस्तीफे से गरमाई सियासत
Fuel Export Duty Cut: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया टैक्स, ATF पर भी राहत; घरेलू कीमतों पर क्या होगा असर?
जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस
दिल्ली से अनूपपुर आकर करते थे रेलवे ट्रैक से कॉपर केबल और तांबे की चोरी, 17 गिरफ्तार
उधमपुर के जंगल में रातभर चला ऑपरेशन! सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार-गोला बारूद बरामद