झारखंड में बड़ा नक्सल एनकाउंटर, तीन नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

झारखंड में बड़ा नक्सल एनकाउंटर, तीन नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

झारखंड के गुमला में बड़ा नक्सल एनकाउंटर, तीन नक्सली ढेर, पुलिस और झारखंड जगुआर का ऑपरेशन जारी, इलाके में तलाशी अभियान भी जारी।

गुमला: झारखंड के गुमला जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है, जिसमें तीन नक्सली मारे गए हैं। मारे गए सभी नक्सली झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) से जुड़े थे। यह मुठभेड़ गुमला के घागरा क्षेत्र में हुई है।

इस ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए झारखंड पुलिस के आईजी माइकल एस. राज ने बताया कि अभियान अभी भी जारी है। मुठभेड़ झारखंड पुलिस और झारखंड जगुआर के संयुक्त अभियान के तहत हुई। सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई।

आईजी ने यह भी बताया कि पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है और किसी अन्य नक्सली की मौजूदगी से इनकार नहीं किया जा सकता। सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं और ऑपरेशन को पूरी सतर्कता के साथ अंजाम दिया जा रहा है।

Read More दिल्ली कोर्ट ने सोनिया गांधी को भेजा नोटिस: नागरिकता लेने से पहले ही वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने का आरोप

लेखक के विषय में

More News

स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल: ICU में मरीजों के बीच चूहों का धमाल

राज्य