Census 2027 से बचने की ‘जुगाड़’: मेटरनिटी लीव से मेडिकल बहाने तक, ड्यूटी से किनारा कर रहे कर्मचारी

Census 2027 से बचने की ‘जुगाड़’: मेटरनिटी लीव से मेडिकल बहाने तक, ड्यूटी से किनारा कर रहे कर्मचारी

प्रयागराज: Census 2027 की तैयारियों के बीच जनगणना ड्यूटी से बचने के लिए कर्मचारियों के अलग-अलग ‘बहाने’ सामने आने लगे हैं। चुनावी ड्यूटी की तरह ही इस बार भी कई कर्मचारी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश में जुटे हैं। खासकर महिला कर्मचारियों द्वारा मेटरनिटी लीव के आवेदन और छोटे बच्चों का हवाला देकर ड्यूटी से छूट मांगने के मामले तेजी से बढ़े हैं, जिससे प्रशासन के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है।

प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक, जनगणना के लिए लगभग 17 हजार प्रगणक और सुपरवाइजरों की तैनाती की जानी है, जिसमें अब तक 13 हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी तय की जा चुकी है। इसमें बेसिक शिक्षा, नगर निगम, सिंचाई, विद्युत, लोक निर्माण समेत कई विभागों के कर्मचारियों को शामिल किया गया है। हालांकि ड्यूटी लगने के साथ ही सिफारिशों और छूट के आवेदन का सिलसिला भी तेज हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, अब तक 127 महिला कर्मचारियों ने मेटरनिटी लीव के लिए आवेदन किया है, जबकि 100 से ज्यादा ने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर ड्यूटी से नाम हटाने की मांग की है। वहीं करीब 400 पुरुष कर्मचारियों ने भी स्वास्थ्य और अन्य कारणों का हवाला देते हुए आवेदन दिए हैं। प्रशासन ने ऐसे मामलों में मेडिकल प्रमाणपत्र अनिवार्य करते हुए सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।

Read More Indigo Flight Emergency Landing: उड़ान भरते ही इंजन में आई खराबी, दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट ने गोवा में लिया यू-टर्न

जनगणना प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए प्रशासन ने प्रशिक्षण और तकनीकी तैयारियों को भी गति दी है। इस माह तहसील स्तर पर गणनकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। प्रत्येक गणनक को लगभग 800 लोगों की गणना का जिम्मा दिया जाएगा। जिले में अब तक 11 हजार से अधिक गणना ब्लॉक बनाए जा चुके हैं और 88 प्रतिशत डिजिटल मैपिंग का काम पूरा हो चुका है।

Read More Andhra Pradesh: मलेरिया की गोली खाने के बाद गांव में मचा हड़कंप, 53 लोग बीमार; 7 साल की बच्ची की मौत

जिला प्रशासन का कहना है कि जनगणना का पहला चरण 22 मई से 30 जून तक चलेगा, जबकि स्वगणना की प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे में ड्यूटी से बचने के प्रयासों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है, ताकि प्रक्रिया तय समयसीमा में पूरी हो सके।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए
हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका
महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश
हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय
डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल
हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, सरकार ने जारी किए निर्देश
Satyendar Jain Bail: सत्येंद्र जैन को DJB केस में कोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत
Tibet Earthquake: बाढ़ की तबाही के बाद तिब्बत फिर हिला, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत; 10 KM नीचे था केंद्र
Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार
NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं