सत्ता परिवर्तन यात्रा से पहले सांसद चंद्रशेखर नजरबंद, आवास को पुलिस ने चारों ओर से घेरा

सत्ता परिवर्तन यात्रा से पहले सांसद चंद्रशेखर नजरबंद, आवास को पुलिस ने चारों ओर से घेरा

बिजनौर। बिजनौर में आजाद समाज पार्टी (ASP) की प्रस्तावित सत्ता परिवर्तन यात्रा से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। नगीना सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर को पुलिस ने उनके धामपुर स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया है। सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात कर उनके घर और आसपास के इलाकों को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आजाद समाज पार्टी ने आज जिला मुख्यालय से सत्ता परिवर्तन यात्रा निकालने की घोषणा की थी। यात्रा नुमाइश मैदान से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचने वाली थी। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

इसी बीच धामपुर स्थित सांसद चंद्रशेखर के आवास पर चार थानों की पुलिस पहुंची और उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया। पुलिस ने उनके आवास तक जाने वाले प्रमुख रास्तों पर भी बैरिकेडिंग कर दी है। बताया जा रहा है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को आवास तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

Read More Delhi H1N1 Alert: राजधानी में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 3200 के पार पहुंचा संख्या; 2019 के बाद संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा

चंद्रशेखर को नजरबंद किए जाने पर आजाद समाज पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने नाराजगी जताई है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि प्रशासन लोकतांत्रिक गतिविधियों को बाधित कर रहा है। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Read More थानों में सड़ रहे जब्त वाहन तो तुरंत लौटाएं मालिक को, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; कहा- खड़े-खड़े कबाड़ बनाना किसी के काम का नहीं

Latest News

Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी