दिल्ली धमाके के बाद वार मोड में भारत! ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2 की तैयारियों की चर्चाएं तेज़

नई दिल्ली। दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। राजधानी के इस धमाके के तार आतंकी संगठनों से जुड़ते नज़र आ रहे हैं। इसी बीच केंद्र सरकार ने आज कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में दिल्ली ब्लास्ट की जांच, सुरक्षा समीक्षा और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

क्या फिर शुरू होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2’?
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के भूटान दौरे से लौटने के बाद होने वाली इस बैठक में भारत की जवाबी रणनीति पर भी चर्चा संभव है। पिछले साल हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह पहली बड़ी सुरक्षा बैठक है। उस समय पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को डिप्लोमैटिक और स्ट्रैटेजिक दोनों मोर्चों पर जवाब दिया था। अब जब दिल्ली ब्लास्ट में जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल के तार मिलने की पुष्टि हो रही है, तो यह सवाल उठ रहा है, क्या भारत एक बार फिर पाक स्थित आतंकी ठिकानों पर निशाना साध सकता है?

दिल्ली ब्लास्ट: शाहीन ने खोले राज, 2 साल से रची जा रही थी साजिश
जांच एजेंसियों की पूछताछ में डॉ. शाहीन नामक संदिग्ध ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने कबूला है कि वह और उसके साथी पिछले दो साल से भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि धमाके के पीछे जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी नेटवर्क का हाथ हो सकता है। हालांकि अभी तक फिदायीन हमले की पुष्टि नहीं हुई है।

Read More भोपाल में खनन कारोबारी पर आयकर का शिकंजा: दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापेमारी, कई अहम दस्तावेज बरामद

पाकिस्तान में हड़कंप, भारत को ठहरा रहा दोषी
दिल्ली धमाके के बाद पाकिस्तान में खौफ और उथल-पुथल मची हुई है। इस्लामाबाद कोर्ट परिसर में हुए आत्मघाती धमाके में 12 लोगों की मौत के बाद, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि “देश युद्ध की स्थिति में है।” वहीं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस धमाके के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया, जिससे उनके डर और घबराहट का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

Read More अलविदा जुमे की नमाज पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से निगरानी, कमांडो और PAC तैनात, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

भारत का दो टूक जवाब — “आरोप निराधार और झूठे हैं”
भारत सरकार ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि 'भारत', पाकिस्तान के झूठे और निराधार आरोपों को पूरी तरह अस्वीकार करता है। पाकिस्तान अपने भीतर चल रही राजनीतिक और सैन्य उथल-पुथल से ध्यान भटकाने के लिए भारत के खिलाफ झूठी कहानियां गढ़ रहा है।”

क्या होगा आगे?
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, यदि जांच में पाकिस्तानी मॉड्यूल की भूमिका स्पष्ट होती है, तो भारत एक बार फिर ‘ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2’ के तहत सटीक और निर्णायक जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर सकता है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: दुबई-दोहा में धमाकों की आवाज, ओमान के पास टैंकर पर हमला

राज्य

ओडिशा में क्रॉस वोटिंग का धमाका! कांग्रेस विधायकों ने पार्टी को दिया झटका, जाने ओडिशा में क्रॉस वोटिंग का धमाका! कांग्रेस विधायकों ने पार्टी को दिया झटका, जाने
भुवनेश्वर : ओडिशा राज्यसभा चुनाव में चौथी सीट पर बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला, जहां कांग्रेस के तीन विधायकों...
किश्तवाड़ में भूस्खलन से मचा हड़कंप! HRT प्रोजेक्ट साइट पर मलबे में दबे मजदूर, 2 की मौत
ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज में आग का कहर, ICU में मचा हड़कंप, 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे
Yamuna Pollution: नदी में फिर उठे जहरीले झाग के गुबार, सरकार की सफाई मुहिम पर सवाल
टीम इंडिया में अभिषेक शर्मा से जलते थे खिलाड़ी?” संजू सैमसन ने मजाक में खोली ‘ड्रेसिंग रूम’ की पोल