गुजरात में महिसागर नदी पर बना 'गंभीरा ब्रिज' बीच से टूटा, कई वाहन गिरे, 9 लोगों की मौत

गुजरात में महिसागर नदी पर बना 'गंभीरा ब्रिज' बीच से टूटा, कई वाहन गिरे, 9 लोगों की मौत

गुजरात में महिसागर नदी पर बना 'गंभीरा ब्रिज' बीच से टूटा, कई वाहन गिरे, 9 लोगों की मौत

गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना गंभीरा ब्रिज बीच से टूट गया, जिसमें कई वाहन नदी में गिर गए। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

वडोदरा: गुजरात में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. महिसागर नदी पर बना वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल ढह गया. ये हादसा उस वक्त हुआ जब पुल पर भारी ट्रैफिक था. पुल टूटने की वजह से दो ट्रक और एक पिकअप वैन सहित कई वाहन नदी में गिर गए. इस हादसे में अभी तक 9 लोगों की मौत की खबर है. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और तीन लोगों को बचा लिया गया है. इस हादसे को लेकर आणंद कलेक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया, “आज सुबह करीब 8 बजे, आणंद को वडोदरा से जोड़ने वाले गंभीरा पुल का एक हिस्सा ढह गया. वडोदरा प्रशासन से तुरंत संपर्क किया गया और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया.”

वडोदरा कलेक्टर अनिल धमेलिया ने हादसे को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि कहा कि स्थानीय तैराक, नावें, नगर निगम की टीम तुरंत पहुंच गई. बाकी प्रशासन, NDRF की टीमें तैनात हैं. बचाव कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा. अब तक 9 शव निकाले गए हैं. इस हादसे में 6 लोग घायल हैं, उनका इलाज चल रहा है.

उन्होंने बताया कि एक ट्रक, एक इको, और कुछ बाइक नीचे गिर गए हैं, बचाव अभियान जारी है. वडोदरा प्रशासन और NDRF मौके पर मौजूद हैं. पुल पर फंसे एक टैंकर को गिरने से बचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं. वडोदरा टीम, पुलिस प्रशासन, NDRF सभी बचाव अभियान में लगे हुए हैं.

Read More JPSC-JSSC आंदोलन के बीच राहुल गांधी की चिट्ठी से बढ़ा सियासी दबाव, हेमंत सोरेन से बोले- छात्रों के बीच जाकर सुनें बात

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध