राजस्थान में कोहरे का कहर: भरतपुर में स्लीपर बस ट्रेलर से भिड़ी, मां-बेटे समेत 4 की मौत, हाईवे पर खड़ा था ट्रक

राजस्थान में कोहरे का कहर: भरतपुर में स्लीपर बस ट्रेलर से भिड़ी, मां-बेटे समेत 4 की मौत, हाईवे पर खड़ा था ट्रक

नई दिल्ली/भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में आगरा–जयपुर नेशनल हाईवे पर घने कोहरे ने एक और दर्दनाक हादसे को जन्म दे दिया। कासगंज से जयपुर जा रही एक स्लीपर बस सड़क पर खड़े ट्रेलर ट्रक से टकरा गई, जिससे मां-बेटे सहित चार यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा बुधवार देर रात सेवर पुल के पास हुआ। दृश्यता बेहद कम होने के कारण बस चालक को सड़क पर खड़ा ट्रेलर दिखाई नहीं दिया और तेज रफ्तार बस उससे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मृतकों में 8 साल का बच्चा भी शामिल
हादसे में जान गंवाने वालों में उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सतोवा गांव की गीता (38) और उनका आठ वर्षीय बेटा कान्हा, अलवर जिले के कठूमर निवासी बस चालक मुखन सिंह (28) तथा कासगंज निवासी मुस्लिम (40) शामिल हैं।

घायलों का इलाज जारी
सेवर थाना प्रभारी सतीश शर्मा ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत आरबीएम अस्पताल, भरतपुर में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Read More Nationwide Bank Strike: आज बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, लगातार छुट्टियों से 3-4 दिन प्रभावित रहेगा ब्रांच का कामकाज; जानें क्या-क्या मांगें

बिना संकेत खड़ा था ट्रेलर
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेलर ट्रक खराब होने के कारण सड़क पर खड़ा था, लेकिन न तो बैरिकेड लगाए गए थे और न ही कोई चेतावनी संकेत मौजूद था। घने कोहरे और लापरवाही ने मिलकर इस हादसे को और भयावह बना दिया।

Read More Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद

हाईवे सुरक्षा पर फिर सवाल
इस दुर्घटना ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर खराब वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और कोहरे के मौसम में ट्रैफिक मैनेजमेंट पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रेलर चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी