जमीन उगल रही आग, जहरीली गैस भी निकल रही, धनबाद में फूल रहा लोगों का दम, प्रशासन चुप

जमीन उगल रही आग, जहरीली गैस भी निकल रही, धनबाद में फूल रहा लोगों का दम, प्रशासन चुप

जमीन उगल रही आग, जहरीली गैस भी निकल रही, धनबाद में फूल रहा लोगों का दम, प्रशासन चुप

धनबाद की एएमपी कोलियरी में भूमिगत आग के चलते जहरीली गैस का रिसाव शुरू, जिससे आसपास के लोग दम घुटने और आंखों में जलन की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रशासन की चुप्पी से नाराजगी बढ़ी।

धनबाद: जमीन में गड़ी हुई खनिज संपदा झारखंड के लिए वरदान तो है ही, इसके साथ ही यह कई इलाकों में एक अभिशाप भी बन गई है। कहीं पिछले 100 सालों से जमीन के नीचे आग लगी हुई है तो हीं जमीन के नीचे से जहरीली गैस निकल रही है। झारखंड के कई इलाके ऐसी समस्याओं से दो-चार हो रहे हैं। ऐसी ही एक समस्या धनबाद के कोलियरी में आई है। यहां लगातार बारिश के बाद अब लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। लोगों ने बताया कि जहरीली गैस की वजह से उनका दम घुट रहा है। इस बात को लेकर लोगों में नाराजगी है, कि उनके लिए प्रशासन की तरफ से कोई उपाय नहीं किया जा रहा है।

एएमपी कोलियरी के शताब्दी (बरोरा) हाजिरी घर के समीप बरोरा-टुंडू सड़क के दोनों किनारे लगी भूमिगत आग में लगातार बारिश का पानी गिरने से जहरीले गैस का रिसाव होने लगा है। इससे इस सड़क से गुजरने वाले लोगों और आसपास रहने वालों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों का दम घुटने के कारण उधर से आने-जाने से लोग बच रहे हैं।

भूमिगत आग की दक्षिण दिशा के चंद ही मीटर की दूरी पर एएमपी कोलियरी का शताब्दी हाजिरी घर व वर्कशॉप भी है। जहां सैकड़ों कर्मी 24 घंटे ड्यूटी में तैनात रहते हैं। वहीं भूमिगत आग से पश्चिम दिशा में लगभग 150 मीटर की दूरी पर घनी आबादी वाला पियोर बरोरा बस्ती है। तेज हवा में भूमिगत आग का यह जहरीला धुआं हाजिरी घर और बस्ती तक लगातार पहुंच रहा है, जिससे लोगों को घुटन हो रही है। लोगों ने बताया कि बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और आंखों में जलन महसूस हो रहा है। इधर बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रबंधन दोनों चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

Read More सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन सख्त: गाजियाबाद में 3 अवैध मदरसे सील, कई संस्थानों को नोटिस

Latest News

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का बुलावा, डेब्यू मिलते ही टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का बुलावा, डेब्यू मिलते ही टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
सुकमा में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा वार! जंगल से हथियारों और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद
राशन कार्डों पर बड़ा एक्शन! SIR समीक्षा के बाद 63 लाख लाभार्थियों की होगी जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती
पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग केस में नाम जुड़ने के बाद सरेंडर की अटकलें तेज
हौजरानी अग्निकांड में बड़ा खुलासा, आग लगते ही बेसमेंट का शटर गिराकर भागा शेफ, नहीं दी कोई चेतावनी
राबड़ी आवास पर कार्यकर्ताओं ने संभाली सुरक्षा की कमान, सरकारी सुरक्षा लौटाने के फैसले पर बिहार में तेज हुई सियासत
हिमाचल में भूकंप के तिहरे झटकों से दहशत, मकानों को नुकसान; अस्पताल की छत गिरी, मरीजों की बची जान
दुर्ग में कोयले के काले कारोबार का भंडाफोड़, फर्जी GST बिल के सहारे बेच रहा था चोरी का कोयला, 3 गिरफ्तार
रायपुर के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की कई टीमें मौके पर तैनात
जंतर-मंतर पर CJP का शक्ति प्रदर्शन शुरू, अभिजीत दीपके के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ गूंजे इस्तीफे के नारे
OnePlus 13 पर बंपर ऑफर! 17,000 रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ शानदार डील
NJV EXCLUSIVE: 3200 करोड़ के शराब घोटाले में पपेट और पपेटियर का डर्टी गेम! मामूली एकाउंटेंट को बनाया डमी डायरेक्टर, बैकडोर से सिंडिकेट ने डकारे करोड़ों