ग्वालियर में 4 करोड़ की सड़क 7 बार धंसी, कांग्रेस बोली मंत्री  सिलावट को ढूंढो और 11 हजार पाओ!

ग्वालियर में 4 करोड़ की सड़क 7 बार धंसी, कांग्रेस बोली मंत्री  सिलावट को ढूंढो और 11 हजार पाओ!

ग्वालियर। चार करोड़ रुपये की लागत से बनी कुलदीप नर्सरी चेतकपुरी से एजी आफिस पुल तक की सड़क महज 11 दिन में सात बार धंस चुकी है, जिससे यह अब चलने लायक भी नहीं बची। आज सुबह एक डंपर के धंसने के बाद तो पूरी सड़क ही गुफा जैसी नजर आने लगी। इस सड़क की बदहाली ने मानसून की पहली बारिश में ही ग्वालियर के विकास और नगर निगम के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है, जिस पर अब जमकर सियासत शुरू हो गई है।

ग्वालियर की जर्जर सड़कों का मुद्दा अब सोशल मीडिया पर छा गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी तक ने सोशल मीडिया पर इन घटिया सड़कों को लेकर पोस्ट साझा की हैं और सरकार पर निशाना साधा है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस ने इन बदहाल सड़कों को नजरअंदाज करने वाले जिले के प्रभारी मंत्री को खोजने की अनोखी अपील की है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि प्रभारी मंत्री को खोजने वाले व्यक्ति को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इतना ही नहीं, इनामी घोषणा में यह भी कहा गया है कि प्रभारी मंत्री को सिर्फ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ही खोजकर ला सकते हैं।

          शहर की एजी आफिस से चेतकपुरी होते हुए महल गेट तक जाने वाली यह विशेष सड़क सरकार के लिए मुसीबत बन गई है। करोड़ों की लागत से बनी यह सड़क बनने के साथ ही धंसने लगी है और चौदह दिन में सात जगहों पर धंस चुकी है। इसके नीचे सुरंगनुमा गड्ढे निकल रहे हैं, जिसने इसे एक बड़ा सियासी मुद्दा बना दिया है। कांग्रेस लगातार सत्ता पक्ष को इस मामले में घेर रही है।

Read More Rohtak Student Protest: पढ़ाई छोड़ सड़क पर उतरे छात्र, जंतर-मंतर कार्रवाई और पेपर लीक के विरोध में स्कूल के बाहर धरना

           कांग्रेस ने शहर की बदहाल सड़कों और ड्रेनेज सिस्टम की बदहाली को लेकर सरकार पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट को गैर जिम्मेदार बताते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें खोजने वाले व्यक्ति को 11 हजार रुपये का पुरस्कार देने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए यह भी कहा है कि प्रभारी मंत्री को सिर्फ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ही खोज सकते हैं, लेकिन उन्हें 11 हजार रुपये के पुरस्कार की जरूरत नहीं है।

Read More Paper Leak Row: PM मोदी का बड़ा ऐलान- पेपर लीक मामलों के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, राहुल गांधी ने तुरंत किया पलटवार

           दूसरी ओर, बीजेपी ने कांग्रेस के सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है। बीजेपी का कहना है कि बारिश के कारण सड़कें खराब हुई हैं, लेकिन उन्हें दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि प्रभारी मंत्री और केंद्रीय मंत्री सिंधिया लगातार ग्वालियर में सक्रिय रहते हैं। बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस से पूछा है कि कमलनाथ की सरकार में प्रभारी मंत्री या कमलनाथ कितनी बार ग्वालियर या किसी तहसील में पहुंचे थे। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस सड़कों के नाम पर बेवजह सियासत कर रही है।

Tags:

Latest News

पेपर लीक पर रायपुर में फूटा छात्रों का गुस्सा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मांगा इस्तीफा, कहा- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई पेपर लीक पर रायपुर में फूटा छात्रों का गुस्सा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मांगा इस्तीफा, कहा- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
कागजों में सिमटी 'स्पॉन्सरशिप योजना' ......चार साल में सिर्फ 14.47% जरूरतमंद बच्चों हुए लाभांवित
छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर 3,200 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, सबसे बड़े डिफॉल्टर बने नगरीय निकाय
5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, प्रार्थी ने थाने पहुँचकर खुद बताई सच्चाई
सरगुजा में गौ तस्करी का बड़ा खुलासा: 48 घंटे में दो वाहन जब्त, 11 गौवंश बरामद; दो की दर्दनाक मौत
SECR जांच रिपोर्ट में खुलासा : बिलासपुर में तकनीकी खामी, तो नैला में लापरवाही से हादसा
बिहार बंद के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में; पटना में हाई-वोल्टेज ड्रामा
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: काले-पीले दलालों की भूमिका अहम, कोटा की बजाय रतनपुर में हुए फर्जी पोस्टमार्टम ....
सुविधाओं के नाम पर ठेंगा: 243 कॉलोनियों और नए इलाकों से 21 करोड़ की वसूली, फिर भी बदहाल हैं सड़कें और नालियां
आषाढ़ की कु ------ जैसी हालत हुई गोदी मीडिया की
'अब घर लौट जाइए...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली पुलिस का जंतर-मंतर खाली करने की अपील, प्रदर्शनकारियों के लिए मेट्रो यात्रा मुफ्त