Cyber Crime Alert: जैसे ही फोन हुआ ऑफ, मास्टरमाइंड करता है पूरा डेटा साफ, देशभर में फैले ठगी नेटवर्क का खुलासा

Cyber Crime Alert: जैसे ही फोन हुआ ऑफ, मास्टरमाइंड करता है पूरा डेटा साफ, देशभर में फैले ठगी नेटवर्क का खुलासा

कानपुर। ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के जरिए ठगी करने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का चौंकाने वाला कार्यप्रणाली सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गैंग का मास्टरमाइंड अपने नेटवर्क पर लगातार नजर रखता है और जैसे ही किसी सदस्य का मोबाइल कुछ घंटों तक निष्क्रिय होता है, उसे गिरफ्तारी का संकेत मान लिया जाता है। इसके बाद तुरंत उस डिवाइस से जुड़ा पूरा डेटा रिमोट एक्सेस के जरिए डिलीट कर दिया जाता है, जिससे जांच एजेंसियों को कोई ठोस सबूत न मिल सके।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह देश के कई राज्यों मोहाली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना तक फैला हुआ है और दो अलग-अलग टीमों के जरिए काम करता है। एक टीम डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों को ठगती है, जबकि दूसरी टीम ठगी की रकम को सट्टेबाजी और कैसिनो प्लेटफॉर्म में खपाकर ट्रांजैक्शन को छुपाने का काम करती है। ठगी की रकम का हिस्सा नकद और बैंक खातों के जरिए बांटा जाता है, जबकि बड़ी रकम को क्रिप्टोकरेंसी और USDT में बदलकर ट्रेसिंग से बचने की कोशिश की जाती है।

गिरोह सोशल मीडिया और इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंधित गेम्स की क्लोन वेबसाइट बनाकर लोगों को लालच देता था, जिसमें दोगुना पैसा कमाने का झांसा दिया जाता था। जैसे ही यूजर रजिस्ट्रेशन कर पैसे जमा करता, उसे जाल में फंसा लिया जाता। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और संबंधित खातों व डिजिटल ट्रेल की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के संगठित साइबर अपराध से निपटने के लिए तकनीकी निगरानी और जागरूकता दोनों बेहद जरूरी हैं।

Read More Itarsi News: बकाया बिल के बदले रिश्वत लेने का आरोप, केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य पर CBI की कार्रवाई

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक