‘बिना सुनवाई X अकाउंट बंद?’ दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्र सरकार से जवाब तलब, कॉकरोच जनता पार्टी की याचिका पर नोटिस

‘बिना सुनवाई X अकाउंट बंद?’ दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्र सरकार से जवाब तलब, कॉकरोच जनता पार्टी की याचिका पर नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट में सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करने को लेकर एक अहम मामला सामने आया है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पार्टी के X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को ब्लॉक किए जाने के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है। मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

न्यायमूर्ति पुरुषेन्द्र कुमार कौरव की पीठ ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की रिव्यू कमेटी को भी निर्देश दिया है कि वह पूरे मामले की दोबारा समीक्षा करे। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता की आपत्तियों और केंद्र सरकार के जवाब पर विस्तृत सुनवाई अगली तारीख पर की जाएगी। कोर्ट ने केंद्र को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

सुनवाई के दौरान अभिजीत दिपके की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अखिल सिब्बल ने दलील दी कि बिना पक्ष को सुने किसी सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक करना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अकाउंट बंद करने से पहले याचिकाकर्ता को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाना चाहिए था।

Read More Rohini Firing Case: बर्थडे पार्टी में अचानक चली गोली, सीढ़ियों में छिपाई पिस्टल; 13 मामलों वाला आरोपी गिरफ्तार

वहीं केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने याचिका का विरोध किया। हालांकि अदालत ने फिलहाल मामले में कोई अंतिम टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि सभी पक्षों के जवाब और रिव्यू कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे विचार किया जाएगा।

Read More LPU में रेप की अफवाह के बाद भड़का विवाद, हाईवे जाम और आगजनी के बीच परीक्षाएं टलीं

कोर्ट ने आईटी नियमों के नियम 14 का भी उल्लेख किया, जिसके तहत मंत्रालय की रिव्यू कमेटी हर दो महीने में ब्लॉकिंग आदेशों की समीक्षा करती है। अदालत ने कमेटी को निर्देश दिया कि वह अगली सुनवाई से पहले मामले के सभी पहलुओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट पेश करे। साथ ही अदालत ने अभिजीत दिपके को वर्चुअल माध्यम से पेश होने की अनुमति भी दे दी है।

Latest News

वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा