धमतरी में रेत माफियाओं की शर्मनाक करतूत, अवैध उत्खनन से श्मशान घाट धंसा, बाहर आने लगे मानव कंकाल

धमतरी में रेत माफियाओं की शर्मनाक करतूत, अवैध उत्खनन से श्मशान घाट धंसा, बाहर आने लगे मानव कंकाल

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महानदी किनारे अवैध रेत उत्खनन के चलते श्मशान घाट की जमीन धंस गई, जिससे वहां दफन मानव अवशेष और कंकाल बाहर आने लगे। घटना के बाद इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है, जबकि प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मामला धमतरी जिले के खरेंगा गांव का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से नदी किनारे मशीनों और ट्रैक्टरों की मदद से अवैध रेत खनन किया जा रहा था। लगातार गहरी खुदाई के कारण श्मशान घाट की मिट्टी कमजोर हो गई और धीरे-धीरे धंसने लगी। हालात ऐसे बने कि जमीन के भीतर दफन शवों के अवशेष बाहर दिखाई देने लगे।

ग्रामीणों का दावा है कि अब तक करीब 10 मानव कंकाल और शवों के अवशेष बाहर आ चुके हैं। इस घटना ने गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। लोगों का कहना है कि रेत माफियाओं ने सिर्फ पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि धार्मिक और सामाजिक मर्यादाओं को भी ठेस पहुंचाई है।

Read More पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या

घटना सामने आने के बाद खनिज विभाग ने कुछ ट्रैक्टर जब्त किए हैं, लेकिन ग्रामीण इस कार्रवाई को नाकाफी बता रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध उत्खनन लंबे समय से जारी था, फिर भी जिम्मेदार विभागों ने समय रहते कोई सख्त कदम नहीं उठाया। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर रेत माफियाओं के खिलाफ एफआईआर और बड़ी कार्रवाई कब होगी।

Read More कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज

फिलहाल, मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच की बात कही जा रही है। वहीं ग्रामीणों की मांग है कि अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Latest News

वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा