बालोद पुलिस का बड़ा एक्शन: एक्सेल मोपेड में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, 6 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

बालोद पुलिस का बड़ा एक्शन: एक्सेल मोपेड में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, 6 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी टीवीएस एक्सेल मोपेड में गांजा छिपाकर रायपुर ले जा रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 6 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

मामला पुरुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संदिग्ध तरीके से मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जोगेंद्र साहू के नेतृत्व में टीम ने मूरपार इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।

तलाशी के दौरान आरोपी अपने टीवीएस एक्सेल 100 क्रमांक सीजी 24 K 0170 से मादक पदार्थ गांजा ले जा रहा है। सूचना के बाद पुरुर थाना प्रभारी जोगेंद्र साहू और उनकी टीम ने मूरपार के पास गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद जब उसकी तलाशी ली गई, तो 6 लाख 5 हजार रुपए का 12.100 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रवि नेताम (40 वर्ष) निवासी मनेरीपारा, कसेरी गांव के रूप में बताई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांजा बालोद से रायपुर ले जा रहा था।

Read More सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस

पुलिस ने आरोपी के पास से गांजे के साथ इस्तेमाल की जा रही गाड़ी भी जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बालोद पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Read More जमशेदपुर गोलीकांड के बाद सरगुजा में घेराबंदी, कार से भाग रहे चार संदिग्ध शूटर गिरफ्तार

Latest News

वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा