पुणे में जहरीली शराब का कहर, 8 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, सप्लायर गिरफ्तार

पुणे में जहरीली शराब का कहर, 8 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, सप्लायर गिरफ्तार

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मृतकों में पांच लोग पिंपरी-चिंचवाड़ के फुगेवाड़ी इलाके के बताए जा रहे हैं, जबकि तीन लोगों की जान पुणे शहर के हडपसर इलाके में गई है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, सभी मृतकों ने कथित तौर पर अवैध और जहरीली शराब का सेवन किया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुणे शहर पुलिस और पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जहरीली शराब सप्लाई करने के आरोप में योगेश वानखेड़े नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पहले राज्य आबकारी विभाग ने हिरासत में लिया था, जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की।

Read More ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: धुएं के बीच जिंदगी की जंग, यात्रियों ने सुनाई मौत के मुंह से निकलने की आपबीती

जांच एजेंसियों का मानना है कि आरोपी लंबे समय से अवैध शराब की सप्लाई में शामिल हो सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां तैयार की गई थी, उसमें कौन-कौन से जहरीले तत्व मिलाए गए थे और इस पूरे नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं।

Read More Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू

इस घटना के बाद प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के संकेत दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Latest News

वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा