बिलासपुर पुलिस में कसावट का दौर शुरू कार्यप्रणाली सुधारने सात निरीक्षकों के प्रभार बदले सकरी और रतनपुर पर विशेष फोकस

बिलासपुर पुलिस में कसावट का दौर शुरू कार्यप्रणाली सुधारने सात निरीक्षकों के प्रभार बदले सकरी और रतनपुर पर विशेष फोकस

बिलासपुर पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और चुस्त दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पुलिस विभाग में एक अहम सर्जरी की है। अपराधों पर लगाम कसने और पुलिसिंग को नई धार देने के लिए सात निरीक्षकों के प्रभार बदल दिए गए हैं। इस फेरबदल को सीधे तौर पर मैदानी स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली को सुधारने की एक बड़ी कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

एसएसपी रजनेश सिंह लगातार जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी कड़ी में यह अहम फैसला लिया गया है जिससे साफ कहा जा सकता है कि काम में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जारी की गई इस ताजा तबादला सूची में सबसे अधिक सुर्ख़ियों में सकरी थाना है। सकरी क्षेत्र में पुलिसिंग को और बेहतर करने के लिए निरीक्षक विजय चौधरी को वहां से हटाकर सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ किया गया है। उन्हें अब समंस वारंट एवं शिकायत शाखा का महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा गया है।

Screenshot_20260529_152549_Samsung Notes

Read More सिम्स बदहाली: हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव के हलफनामे पर जताई नाराजगी, कहा- जवाब एआई से बना लगता है, जमीनी हकीकत न छिपाएं

विजय चौधरी के स्थान पर अब सकरी थाने की कमान निरीक्षक उमेश साहू को सौंपी गई है। उमेश साहू इससे पहले अजाक थाने में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब वे सकरी क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की दिशा में काम करेंगे।

Read More 150 बच्चों के लिए सिर्फ 3 शिक्षक! नाराज छात्रों ने स्कूल में जड़ा ताला, पढ़ाई पूरी तरह ठप

इसके अलावा धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी रतनपुर में भी बदलाव किया गया है। निरीक्षक निलेश पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निकालकर रतनपुर थाने की अहम जिम्मेदारी दी गई है। रतनपुर एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्र है जहां एक अनुभवी अधिकारी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना वाली जगह पर जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। 

Tags:

Latest News

 बाल संप्रेक्षण गृह : चौकीदार हत्या मामले में परिजन कर रहे CBI जाँच की मांग बाल संप्रेक्षण गृह : चौकीदार हत्या मामले में परिजन कर रहे CBI जाँच की मांग
'युवाओं के लिए कैसे आदर्श?' समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, 10 लाख का जुर्माना
5 लाख में एक दुर्लभ मामला! 3 महीने के मासूम के पेट से निकला अधूरा जुड़वां भ्रूण, सफल सर्जरी के बाद बच्चा स्वस्थ
आदिवासी विकास पर सरकार का रिपोर्ट कार्ड: ढाई वर्षों की उपलब्धियों का ब्यौरा, मंत्री रामविचार नेताम ने गिनाए बड़े बदलाव
50 वर्षो से निवासरत ग्रामीणों को 3 दिन का अल्टीमेटम , सरपंच व सचिव की मनमानी
150 बच्चों के लिए सिर्फ 3 शिक्षक! नाराज छात्रों ने स्कूल में जड़ा ताला, पढ़ाई पूरी तरह ठप
रायपुर में 'पुष्पा' स्टाइल खैर तस्करी का भंडाफोड़! दो ट्रक से ज्यादा लकड़ी जब्त, गोदाम सील, तस्कर फरार
रथयात्रा से पहले गुजरात ATS का बड़ा ऑपरेशन! 5 संदिग्ध हिरासत में, जैश-ए-मोहम्मद से संभावित कनेक्शन की जांच
BREAKING: डीजल चोरों को छोड़ना पड़ा महंगा! ASI उमेश उपाध्याय सस्पेंड, SSP का बड़ा एक्शन
फेसबुक पर BJP विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी, शिकायत के बाद युवक पर FIR दर्ज
सुंदरकांड को लेकर गुरुग्राम में सियासी घमासान! BJP कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यक्रम पर प्रशासन सख्त, 300 मीटर तक धारा 144 लागू
राजधानी के स्कूल में खूनी बवाल! पानी फेंकने की कहासुनी के बाद 11वीं के छात्र पर चाकू से हमला