पाकिस्तान कनेक्शन से हड़कंप, ड्रोन ड्रॉप के जरिए मंगाए जा रहे थे हथियार, NIA ने कई राज्यों में दबिश देकर जुटाए सबूत

पाकिस्तान कनेक्शन से हड़कंप, ड्रोन ड्रॉप के जरिए मंगाए जा रहे थे हथियार, NIA ने कई राज्यों में दबिश देकर जुटाए सबूत

नई दिल्ली। देश में आतंकी साजिश को नाकाम करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ा अभियान चलाया है। पाकिस्तान से संचालित एक संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एजेंसी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और राजस्थान समेत चार राज्यों में 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

NIA अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क का संचालन पाकिस्तान में बैठे एक हैंडलर द्वारा किया जा रहा था। मुख्य आरोपी की पहचान जसवीर चौधरी के रूप में हुई है, जिस पर भारतीय सहयोगियों के जरिए देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप है।

एजेंसी के अनुसार, आरोपी भारत-पाकिस्तान सीमा के जरिए ड्रोन ड्रॉप तकनीक का इस्तेमाल कर हथियार, गोला-बारूद और IED जैसी विस्फोटक सामग्री भारत में मंगवा रहे थे। इन हथियारों का इस्तेमाल पंजाब, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में बड़े धमाके करने की योजना के तहत किया जाना था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय हो सकता है।

Read More 2,700 की दवा पर 27,000 MRP! कैंसर मरीजों की जेब पर चोट, SC ने कहा—‘दिनदहाड़े डकैती’

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं। NIA अब इन सामग्रियों की फॉरेंसिक जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की पहचान की जा सके। एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि भारत में किन-किन लोगों ने इस नेटवर्क को लॉजिस्टिक और तकनीकी मदद पहुंचाई।

Read More BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है। फिलहाल NIA की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Latest News

वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा