खसरा सुधार के नाम पर 60 हजार की डिमांड, ACB ने तहसील कार्यालय में बिछाया जाल, लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

खसरा सुधार के नाम पर 60 हजार की डिमांड, ACB ने तहसील कार्यालय में बिछाया जाल, लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छाल तहसीलदार कार्यालय में पदस्थ एक लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर किसान से जमीन रिकॉर्ड में सुधार करने के एवज में 60 हजार रुपए मांगने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ अनुविभाग के ग्राम धसकामुड़ा निवासी किसान भानुप्रताप पटेल ने एसीबी से शिकायत की थी कि खसरा के बी-1 रिकॉर्ड में त्रुटि सुधार के नाम पर उससे रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की गोपनीय जांच शुरू की और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।image-2026-05-29T160907.726

एसीबी टीम ने शिकायतकर्ता के साथ मिलकर छाल तहसील कार्यालय में दबिश दी। इसी दौरान आरोपी तुलाराम पटेल को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से शिक्षक पद पर कार्यरत है, लेकिन वर्तमान में तहसील कार्यालय में लिपिक के रूप में अटैच था।

Read More रेलवे अस्पताल के सामने कांग्रेस नेता पर हुए जानलेवा हमला का फरार आरोपी चढा पुलिस के हत्थे

कार्रवाई के दौरान एसीबी ने रिश्वत की राशि और अन्य जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं। अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, एसीबी की टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस तरह की शिकायतें पहले भी तो सामने नहीं आई थीं।

Read More बेटी का इंतजार कर रहा अंबिकापुर… नेपाल बाढ़ में बीजेपी नेता की बेटी डॉ. मीना लापता, रायपुर-बिलासपुर की 2 महिलाएं भी संपर्क से बाहर

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव सुगबुगाहट: CM साय दिल्ली से लौटे; नए प्रभारी पर मंथन, तोखन साहू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा  छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव सुगबुगाहट: CM साय दिल्ली से लौटे; नए प्रभारी पर मंथन, तोखन साहू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा 
Bilaspur Bilasa Airport: लैंडिंग के वक्त फटा विमान का टायर, एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी; सभी यात्री सुरक्षित
बेटी का इंतजार कर रहा अंबिकापुर… नेपाल बाढ़ में बीजेपी नेता की बेटी डॉ. मीना लापता, रायपुर-बिलासपुर की 2 महिलाएं भी संपर्क से बाहर
50 लाख की चोरी का बड़ा खुलासा! TMC के साइड स्टोर की छत काटकर उड़ाए थे मशीनों के महंगे पार्ट्स, 4 आरोपी गिरफ्तार
मासूम की मौत से मचा कोहराम! रेत से भरे ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन फूंका; चालक की पिटाई के बाद चक्काजाम
सलाखों के बीच सजा भाई की कलाई पर राखी, छलकी बहनों की आंखें… छत्तीसगढ़ की जेलों में दिखा रक्षाबंधन का भावुक रंग
हिमाचल में बड़ा हादसा टला! कुल्लू में ब्रेक फेल होने पर पहाड़ी से भिड़ी HRTC बस, 40 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से बची कई जानें
कार में भरा था कैश! अर्टिगा से मिले 11.98 लाख रुपये, कागज नहीं दिखा सका चालक; 20 लाख का सामान जब्त
धरने के बाद छात्रों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सुनी बच्चों की बात; बोले- “बच्चों की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी”
Lucknow Swine Flu Alert: लखनऊ में H1N1 से 50 वर्षीय महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; अस्पतालों में तैयार हुए आइसोलेशन वार्ड
दिल्ली में कथित ISI जासूसी नेटवर्क का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार; भारतीय SIM पाकिस्तान भेजने का आरोप
नेपाल में जलप्रलय से हाहाकार! 469 मौतें, 1400 से अधिक लापता; 288 भारतीय भी शामिल