सुशासन तिहार वनांचल के 16 गांवों तक पहुंचा प्रशासन का अमला एक ही दिन में मिले 1521 आवेदन हितग्राहियों को मिला सीधा लाभ

सुशासन तिहार वनांचल के 16 गांवों तक पहुंचा प्रशासन का अमला एक ही दिन में मिले 1521 आवेदन हितग्राहियों को मिला सीधा लाभ

सारंगढ़ बिलाईगढ़। राजधानी रायपुर से दूर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के वनांचल क्षेत्रों में इन दिनों जिला प्रशासन सीधे ग्रामीणों के दरवाजे तक पहुंच रहा है। सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की मजबूरी खत्म करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप बिलाईगढ़ जनपद के सुदूर ग्राम पंचायत चचरेल में सुशासन तिहार शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में पूरे सरकारी अमले को अपने बीच पाकर ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याएं बताने के लिए आसपास के 16 गांवों के ग्रामीण चचरेल पहुंचे। एक ही दिन में प्रशासन के पास शिकायत और मांग से जुड़े 1521 आवेदन जमा हुए जो इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविरों की कितनी दरकार है।

IMG-20260529-WA0031

शिविर की कमान खुद जिले की कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने संभाल रखी थी। उन्होंने मौके पर मौजूद सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का बारीकी से मुआयना किया। कलेक्टर ने मातहत अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि जनता से मिले हर एक आवेदन का त्वरित और गुणवत्ता के साथ निराकरण होना चाहिए ताकि आम जनता का प्रशासन पर भरोसा कायम रहे। उन्होंने केवल अधिकारियों से ही नहीं बल्कि शिविर में पहुंचे आम हितग्राहियों से भी सीधी बातचीत की और जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत जानी।

Read More सरगुजा में जमीन का बड़ा खेल! फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से बांध की जमीन अपने नाम कराने का आरोप, FIR के निर्देश

सुशासन तिहार का असली मकसद मौके पर ही लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना था और चचरेल में ऐसा हुआ भी। कृषि विभाग ने तत्परता दिखाते हुए छह किसानों को बीज बांटे तो सहकारिता विभाग ने दो किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसान क्रेडिट कार्ड के चेक थमाए। जिन लोगों का पक्का मकान बनने का सपना पूरा हुआ ऐसे सात हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का पूर्णता प्रमाण पत्र मंच से सौंपा गया। स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान बनाने के लिए सात लोगों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए और तीन महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देकर चूल्हे के धुएं से राहत दिलाई गई।

Read More लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ की रंगदारी, पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

शिक्षा और नौनिहालों के पोषण पर भी प्रशासन का खास फोकस नजर आया। स्कूली बच्चों को भटकना न पड़े इसलिए नौ बच्चों को मौके पर ही जाति प्रमाण पत्र बनाकर दिए गए। साथ ही मेधावी बच्चों को स्कूल ड्रेस और प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म और दो नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया। एक ही छत के नीचे बिना किसी परेशानी के सारी सरकारी सुविधाएं मिलने से ग्रामीण बेहद खुश नजर आए। इस मौके पर पूर्व विधायक सनम जांगड़े जनप्रतिनिधि वेदराम जांगड़े एसडीएम प्रफुल्ल रजक और जनपद सीईओ प्रतीक प्रधान सहित तमाम विभागों के अधिकारी और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags:

Latest News

वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा