POCSO केस में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत बरकरार

POCSO केस में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत बरकरार

नई दिल्ली/लखनऊ। POCSO एक्ट से जुड़े मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा दी गई उनकी अग्रिम जमानत को बरकरार रखते हुए शिकायतकर्ता की याचिका खारिज कर दी है। इस फैसले के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मिली प्री-अरेस्ट बेल जारी रहेगी।

मामले की सुनवाई जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने की। अदालत ने शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा दायर उस याचिका को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, जिसमें इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। शिकायतकर्ता ने हाई कोर्ट द्वारा दी गई अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग की थी।

दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को गिरफ्तारी से पहले राहत देते हुए अग्रिम जमानत प्रदान की थी। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की गई थी। हालांकि, शीर्ष अदालत ने हाई कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

Read More भोपाल में Blinkit से डिलीवर हुई ब्रेड में फफूंद! एक्सपायरी से पहले बिगड़ी हालत, दो बच्चियों ने भी खाई

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के लिए बड़ी कानूनी राहत माना जा रहा है। फिलहाल, मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी और संबंधित आरोपों की जांच भी कानून के अनुसार चलती रहेगी। वहीं इस फैसले के बाद मामले को लेकर राजनीतिक और धार्मिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि अदालत ने साफ किया कि अग्रिम जमानत को लेकर हाई कोर्ट के आदेश में दखल देने की आवश्यकता नहीं है।

Latest News

वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा