चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में दिल्ली तक पहुंची CBI जांच, सुवेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या में कई राज्यों में छापेमारी

चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में दिल्ली तक पहुंची CBI जांच, सुवेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या में कई राज्यों में छापेमारी

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब राष्ट्रीय स्तर पर फैलती नजर आ रही है। भाजपा नेता और नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली में बड़ी कार्रवाई करते हुए बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में छापेमारी की। देर रात हुई इस कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी ने दो संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी और कई अहम दस्तावेजों व इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच की। स्थानीय पुलिस भी पूरी कार्रवाई के दौरान मौजूद रही।

सूत्रों के मुताबिक, CBI को जांच के दौरान ऐसे इनपुट मिले थे, जिनसे दिल्ली कनेक्शन सामने आया। इसी आधार पर एजेंसी ने उत्तराखंड चौक के पास स्थित गली नंबर-19 में सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि एजेंसी ने अभी तक आधिकारिक रूप से छापेमारी को लेकर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि हत्या की साजिश और आरोपियों के नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग जांच एजेंसी के हाथ लगे हैं।

गौरतलब है कि 6 मई की रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने चंद्रनाथ रथ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। हमले में रथ की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया था। शुरुआती जांच पश्चिम बंगाल पुलिस ने की थी, लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बाद में केस CBI को सौंप दिया गया। एजेंसी ने डीआईजी स्तर के अधिकारी की निगरानी में विशेष जांच दल (SIT) गठित कर जांच तेज कर दी है।

Read More NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह

अब तक उत्तर प्रदेश और बिहार से कई संदिग्धों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसियों को शक है कि यह पूरी वारदात एक सुनियोजित सुपारी किलिंग हो सकती है, जिसमें कई राज्यों का नेटवर्क शामिल है। फिलहाल, CBI फंडिंग, हथियार सप्लाई और आरोपियों को मिले लॉजिस्टिक सपोर्ट की परतें खोलने में जुटी हुई है। दिल्ली में हुई ताजा रेड को भी इसी नेटवर्क की अहम कड़ी माना जा रहा है।

Read More LPU में रेप की अफवाह के बाद भड़का विवाद, हाईवे जाम और आगजनी के बीच परीक्षाएं टलीं

Latest News

सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी