कश्मीर में 12 साल की मासूम से हैवानियत के बाद हत्या, गांव में पसरा मातम, आरोपी के माता-पिता ने भी मांगी कड़ी सजा

 कश्मीर में 12 साल की मासूम से हैवानियत के बाद हत्या, गांव में पसरा मातम, आरोपी के माता-पिता ने भी मांगी कड़ी सजा

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के गलवनपोरा गांव में 12 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। ईद के दौरान हुई इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मामले में एक स्थानीय युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, बच्ची धार्मिक शिक्षा के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बच्ची का शव घर के पास बरामद हुआ, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस जांच में बच्ची के साथ गंभीर अपराध की आशंका जताई जा रही है। मामले को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। वहीं आरोपी के परिवार ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि दोषी को कानून के मुताबिक कड़ी सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल, इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Read More गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड

Latest News

वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा