CBI की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा में अपने ही ASI पर FIR, जांच से बचाने के बदले रिश्वत लेने का आरोप

CBI की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा में अपने ही ASI पर FIR, जांच से बचाने के बदले रिश्वत लेने का आरोप

भुवनेश्वर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अपने ही अधिकारी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। दिल्ली स्थित CBI इकाई ने ओडिशा की भुवनेश्वर शाखा में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। यह कार्रवाई सुंदरगढ़ जिले में महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) के परिसरों पर की गई छापेमारी के दौरान सामने आए अहम तथ्यों के आधार पर की गई है।

जांच से बचाने के बदले रिश्वत का आरोप
एफआईआर में आरोपी अधिकारी की पहचान प्रशांत कुमार पलेई के रूप में हुई है, जो CBI भुवनेश्वर शाखा में ASI पद पर पदस्थ हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने सुंदरगढ़ के बसुंधरा क्षेत्र स्थित एमसीएल के गर्जनबहाल ओपन-कास्ट प्रोजेक्ट में तैनात डिस्पैच अधिकारी सारदा प्रसाद सेठी से रिश्वत ली। आरोपों के मुताबिक, सेठी को CBI और अन्य जांच एजेंसियों की कार्रवाई से बचाने के लिए यह लेन-देन किया गया।

अवैध वसूली और नेटवर्क का खुलासा
CBI के अनुसार, सारदा प्रसाद सेठी पर कोयला उत्खनन से जुड़े विभिन्न ठेकेदारों और ट्रांसपोर्ट एजेंसियों से अवैध वसूली करने का आरोप है। वहीं, ASI पलेई पर आरोप है कि उन्होंने इस पूरे नेटवर्क को संरक्षण दिया और बदले में नियमित रूप से रिश्वत हासिल की। जांच एजेंसी का दावा है कि रिश्वत की रकम पलेई के बेटे, पत्नी और उनसे जुड़े अन्य लोगों के बैंक खातों के जरिए ली गई।

Read More Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज

दिल्ली CBI की टीम कर रही छापेमारी
मामले में CBI ने प्रशांत कुमार पलेई, सारदा प्रसाद सेठी समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली CBI की तीन सदस्यीय टीम सुंदरगढ़ जिले में MCL से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही बरहमपुर, भुवनेश्वर और राउरकेला सहित कई शहरों में तलाशी अभियान चलाया गया है, जहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

Read More तेरा बाप आईपीएस है तो क्या कर लेगा?: अंबिकापुर में पुलिस अफसर के बेटे की बेल्ट और कड़े से जमकर पिटाई, गला दबा कर मारने की कोशिश

CBI के भीतर पहली बड़ी कार्रवाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पहली बार है जब दिल्ली CBI ने भुवनेश्वर CBI शाखा के किसी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि पलेई कथित तौर पर एक CBI डीएसपी के माध्यम से अपने कार्यों को अंजाम देता था और जब सेठी से जुड़े मामलों में अड़चन आती थी, तो वह वरिष्ठ अधिकारियों पर दबाव और धमकी तक देता था। CBI का कहना है कि मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध के विस्थापन फंड में 18 करोड़ की गड़बड़ी , क्या कार्यपालन अभियंताओं और लेखाधिकारियों पर गिरेगी गाज 
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO