राजस्थान में बड़ा हादसा: स्कूल की छत ढही, मलबे में दबे मासूम, 5 की मौत

राजस्थान में बड़ा हादसा: स्कूल की छत ढही, मलबे में दबे मासूम, 5 की मौत

राजस्थान में बड़ा हादसा: स्कूल की छत ढही, मलबे में दबे मासूम, 5 की मौत

राजस्थान के झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।

झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में आज सुबह एक सरकारी स्कूल की छत ढह गई। हादसे के वक्त स्कूल में प्रार्थना सभा चल रही थी और उसी दौरान, एक ज़िंदगी रुक गई। इस हादसे में 20 से ज्यादा बच्चे मलबे में दबने की खबर है। वहीं अब तक 5 मासूमों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं। 

बता दें कि यह पूरी घटना झालावाड़ के पीपलोदी गांव के एक सरकारी स्कूल की है। जहां शुक्रवार सुबह स्कूल के बच्चों के लिए एक आम दिन था। लेकिन कुछ ही मिनटों में वो दिन मातम में बदल गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। गांव के लोग भी खुद फावड़े लेकर बच्चों को बचाने में जुटे हैं।WhatsApp Image 2025-07-25 at 11.36.26_005589e2

बताया जा रहा है कि स्कूल की छत पहले से ही जर्जर हालत में थी। कई दिनों से भारी बारिश हो रही थी। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है और उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर संवेदना प्रकट की है।

Read More जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

दिल्ली-NCR में H1N1 का बढ़ता कहर! दिल्ली में 2308 केस, नोएडा में 24 घंटे में 105 नए मरीज दिल्ली-NCR में H1N1 का बढ़ता कहर! दिल्ली में 2308 केस, नोएडा में 24 घंटे में 105 नए मरीज
‘सीक्रेट हाउस’ से लेकर ब्लैकआउट चैलेंज तक… बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं ये वायरल ऑनलाइन ट्रेंड
मुंहासे बार-बार हो रहे हैं? रोज की ये 5 आदतें बन सकती हैं वजह, आज ही सुधारें
विवाहित बेटे को नौकरी, बेटी को नहीं; हाईकोर्ट ने पलटा सिंगल बेंच का फैसला, कहा- 90 दिन में नियुक्ति दें
आबकारी के बड़े बाबू का शराब मांगने वाला वीडियो वायरल,दुकान बंद होने के बाद कर्मचारियों को धमकाने का आरोप
स्पेशल एजुकेटर भर्ती: 100 पदों का विज्ञापन, 62 को नौकरी, बाकी बचे 38 पदों को अफसरों ने 10 महीने में ही कर दिया 'गायब
Found Money Astrology: रास्ते में पड़े पैसे मिलना शुभ या अशुभ? जानें क्या करना माना जाता है सही
शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार