बिहार का बेरहम टीचर! छात्राओं को इतना पीटा की अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, परिजनों ने स्कूल पर जड़ा ताला

बिहार का बेरहम टीचर! छात्राओं को इतना पीटा की अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, परिजनों ने स्कूल पर जड़ा ताला

बिहार का बेरहम टीचर! छात्राओं को इतना पीटा की अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, परिजनों ने स्कूल पर जड़ा ताला

बिहार के छपरा में हेडमास्टर ने छात्राओं को बेरहमी से पीटा, कई अस्पताल में भर्ती। आक्रोशित परिजनों ने स्कूल में ताला जड़ा, हेडमास्टर गिरफ्तार।

छपरा: बिहार के छपरा जिले के आदर्श बोर्ड मिडिल स्कूल गड़खा के हेडमास्टर ने शनिवार को एक दर्जन छात्र-छात्राओं की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से ज़ख्मी छात्र-छात्राओं को आनन-फानन में इलाज के लिए गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। ज़ख्मी छात्र-छात्राओं में गड़खा गांव की नताशा कुमारी, नफीसा खातून, शाहा परवीन, काजल कुमारी, निधि कुमारी, सहिस्ता नाज, खुशबू खातून, ख़ुशी कुमारी, अंजुम आरा, नंदनी कुमारी, फरजाना, मरीचा गांव की आरोही कुमारी, फुर्सतपुर गांव की जूली कुमारी, हसनपुरा गांव की फातमा खातून, हकमा गांव की मधु कुमारी, जाफरपुर गांव की रिंटू कुमारी शामिल हैं।

छात्र-छात्राओं की पिटाई की खबर जैसे ही इनके अभिभावकों को लगी वे आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल के पास पहुंचकर हंगामा करने लगे। नाराज लोगों ने स्कूल में बाहर से तालाबंदी कर दी। हालांकि हेडमास्टर मनोज कुमार सिंह मौका पाकर पास ही में स्थित अपने घर में जाकर छुप गया। घटना की जानकारी होते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बीडीओ रत्नेश रवि, सीओ नीली यादव, थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार, एसआई अमान अशरफ अन्य मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाने में जुट गए। 

हालांकि आक्रोशित ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। एसडीपीओ राजकिशोर सिंह और शिक्षा विभाग के डीपीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने घर में छुपे हेडमास्टर को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसके बाद अन्य शिक्षकों को स्कूल से बाहर निकाला। मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

Read More Form 16 की जानकारी लेना पड़ा भारी! APK फाइल डाउनलोड करते ही बुजुर्ग के खाते से उड़ाए 9 लाख, क्रेडिट कार्ड के नाम पर भी ठगी

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध