राजा हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा, बेवफा सोनम रघुवंशी को 'बचाने-छिपाने' वाला लोकेंद्र तोमर कौन ?

राजा हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा, बेवफा सोनम रघुवंशी को 'बचाने-छिपाने' वाला लोकेंद्र तोमर कौन ?

राजा हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा, बेवफा सोनम रघुवंशी को 'बचाने-छिपाने' वाला लोकेंद्र तोमर कौन ?

राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और बड़ा नाम सामने आया है। आरोपी सोनम को फ्लैट दिलाने और सबूत जलाने में शामिल लोकेंद्र तोमर की तलाश में पुलिस जुटी है। चैट्स और बयानों से सामने आया है कि लोकेंद्र के पास हत्या से जुड़े अहम सबूत हो सकते हैं।

इंदौर: राजा की हत्या के एक महीने बाद भी हर दिन कहानी, एक नया मोड़ ले रही है। राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम समेत अब तक 7 लोग इस हत्याकांड में गिरफ्तार हुए हैं। अब 8वें किरदार का नाम भी सामने आ गया है। पुलिस अब लोकेंद्र तोमर नाम के एक शख्स की तलाश में जुटी है, जिसने सोनम के लिए उस फ्लैट की व्यवस्था की थी, जहां वह राजा की हत्या के बाद रुकी थी और उसने ही हत्या के सबूत वाले बैग को जलाने का आदेश दिया था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम के बैग को जलाने वाले प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स के चैट से एक बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों ने बताया है कि जेम्स के मोबाइल चैट से पता चला है कि लोकेंद्र तोमर नाम के एक शख्स ने उस पर दबाव डालकर सबूतों को मिटाने की कोशिश की। यह भी सामने आया है कि लोकेंद्र तोमर की भूमिका सोनम को वह फ्लैट देने में भी थी, जहां वह राजा की हत्या के बाद छिपी रही। 

मेघालय और इंदौर पुलिस लोकेंद्र तोमर की तलाश में जुटी है। उसने सोनम को छिपाने और बचाने की पूरी कोशिश की है। बताया जा रहा है कि वह सिलोम जेम्स का पार्टनर था। सिलोम जेम्स ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसने लोकेंद्र के साथ मिलकर उस बिल्डिंग को तीन लाख रुपये महीने के किराये पर लीज पर लिया था। वह यहां अलग-अलग किरायेदारों को रखते थे।

Read More नांदेड़ में सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कृपाण से वार की कोशिश; PSO ने संभाला मोर्चा

लोकेंद्र तोमर के पास सबूत मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले लोकेंद्र को लेकर जेम्स ने कथित तौर पर यह भी बताया है कि राज की पिस्टल, गहने और कैश लोकेंद्र के पास ही हैं। उसने सोनम की गिरफ्तारी के बाद सिलोम जेम्स पर दबाव बनाया था कि उसके सामान को फ्लैट से जल्दी से जल्दी हटाकर जला दिया जाए। पुलिस की अलग-अलग टीमें लोकेंद्र की गिरफ्तारी की कोशिश में है, क्योंकि उसके पास राजा की हत्याकांड के अहम सबूत हैं। बताया जा रहा है कि बैग में राजा और सोनम के फोन भी थे, जिसमें हत्याकांड से जुड़े बड़े सबूत हो सकते हैं।

Read More बिहार में आज भी जिंदा हैं आजादी के 196 योद्धा, देश में दूसरे नंबर पर; पेंशन से लेकर मुफ्त इलाज तक मिलती हैं ये सुविधाएं

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध