Amarnath Yatra: जम्‍मू-कश्‍मीर के रामबन में 4 बसें आपस में भिड़ी, कई अमरनाथ यात्री घायल

Amarnath Yatra: जम्‍मू-कश्‍मीर के रामबन में 4 बसें आपस में भिड़ी, कई अमरनाथ यात्री घायल

अमरनाथ यात्रा के दौरान रामबन में 4 बसों की टक्कर, 36 यात्री घायल। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर वैकल्पिक वाहन से यात्रा आगे बढ़ाई गई।

Amarnath Yatra: जम्‍मू-कश्‍मीर से एक बड़ी खबर सामने आयी है. यहां रामबन में 4 बसें आपस में टकरा गईं. इस हादसे में बस में सवार 36 अमरनाथ यात्री घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार पहलगाम काफिले का आखिरी वाहन नियंत्रण खो बैठा और चंदरकोट लंगर स्थल पर फंसे वाहनों से टकरा गया, जिससे 4 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और 36 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए. 

रामबन के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अलयास खान ने बताया कि "चंदरकोट लंगर स्थल के पास एक बस ब्रेक नहीं लगा सकी और यह चार अन्य बसों से टकरा गई. कुल 36 तीर्थयात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. मरीजों का अस्पताल में इलाज किया गया. तीर्थयात्रियों के लिए आगे जाने के लिए वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था की गई है. घायलों को तुरंत डीएच रामबन में स्थानांतरित कर दिया गया है.

SSP शोभित सक्सेना ने अमरनाथ यात्रा पर कहा, "बहुत ही पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. हम जत्थों को छोटे काफिलों के रूप में रवाना कर रहे हैं. हमारा मुख्य उद्देश्य यहां से लोगों को सुरक्षित और जल्दी उनके गंतव्य तक पहुंचाना है. इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह समर्पित है. रास्ते में स्पेशल पैट्रोलिंग की जा रही है. हर जगह पुलिस और CAPF की निगरानी है. जिला प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा मार्ग पर CCTV की मदद से निगरानी की जा रही है. समन्वय में किसी तरह की कोई कमी नहीं है.

Read More मोहाली ऑफिस में खौफनाक वारदात: सहकर्मी युवती की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ने खुद पर भी किया हमला

Latest News

किश्तवाड़ में लगातार बादल फटने से बढ़ा खतरा, मचैल और मिंधल माता यात्रा अगले आदेश तक स्थगित किश्तवाड़ में लगातार बादल फटने से बढ़ा खतरा, मचैल और मिंधल माता यात्रा अगले आदेश तक स्थगित
मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, कई उग्रवादी गिरफ्तार, WY टैबलेट और प्रतिबंधित सामान की खेप जब्त
दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में! बंगाल को मिली बुलेट ट्रेन की सौगात, रेलवे के लिए खुला एक लाख करोड़ का विकास द्वार
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का बुलावा, डेब्यू मिलते ही टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
सुकमा में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा वार! जंगल से हथियारों और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद
राशन कार्डों पर बड़ा एक्शन! SIR समीक्षा के बाद 63 लाख लाभार्थियों की होगी जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती
पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग केस में नाम जुड़ने के बाद सरेंडर की अटकलें तेज
हौजरानी अग्निकांड में बड़ा खुलासा, आग लगते ही बेसमेंट का शटर गिराकर भागा शेफ, नहीं दी कोई चेतावनी
राबड़ी आवास पर कार्यकर्ताओं ने संभाली सुरक्षा की कमान, सरकारी सुरक्षा लौटाने के फैसले पर बिहार में तेज हुई सियासत
हिमाचल में भूकंप के तिहरे झटकों से दहशत, मकानों को नुकसान; अस्पताल की छत गिरी, मरीजों की बची जान
दुर्ग में कोयले के काले कारोबार का भंडाफोड़, फर्जी GST बिल के सहारे बेच रहा था चोरी का कोयला, 3 गिरफ्तार
रायपुर के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की कई टीमें मौके पर तैनात