झारखंड शराब घोटाले में गिरफ्तार IAS विनय चौबे और गजेंद्र सिंह समेत 4 अफसर सस्पेंड

झारखंड शराब घोटाले में गिरफ्तार IAS विनय चौबे और गजेंद्र सिंह समेत 4 अफसर सस्पेंड

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड शराब घोटाले में गिरफ्तार चार अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है. आईएएस विनय चौबे, संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह, जियाडा के रीजनल डायरेक्टर और जेएसबीसीएल के तत्कालीन जीएम सुधीर कुमार और वर्तमान जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार दास को निलंबित किया गया है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पिछले दिनों इन्हें गिरफ्तार किया था.

  रांची-झारखंड शराब घोटाले में गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे समेत चार अधिकारी सस्पेंड कर दिए गए हैं. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शराब घोटाले में इन्हें पिछले दिनों गिरफ्तार किया था. जिन चार अधिकारियों को निलंबित किया गया है, उनमें तत्कालीन उत्पाद सचिव (आईएएस) विनय चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह, जियाडा के रीजनल डायरेक्टर और जेएसबीसीएल के तत्कालीन जीएम सुधीर कुमार और वर्तमान जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार दास शामिल हैं.

 

Read More जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चेक पोस्ट तोड़कर भागी संदिग्ध स्कॉर्पियो, पुलिस फायरिंग के बाद मिली खाली गाड़ी; हाई अलर्ट

ये हैं वो चार अधिकारी, जिन्हें किया गया सस्पेंड

Read More 109 साल पुराना हिसाब! 1917 में अंग्रेजों को दिया था 35 हजार का ‘वार लोन’, अब सीहोर के परिवार ने UK से मांगा पैसा

झारखंड के तत्कालीन उत्पाद सचिव (आईएएस) विनय चौबे, जियाडा के रीजनल डायरेक्टर और जेएसबीसीएल के तत्कालीन जीएम सुधीर कुमार और वर्तमान जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार दास को कार्मिक, प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग की ओर से सस्पेंड किया गया है, जबकि संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को उत्पाद विभाग की ओर से निलंबित किया गया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

 

एसीबी की रिमांड पर हैं विनय चौबे और गजेंद्र सिंह

आईएएस विनय चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह एसीबी की दो दिनों की रिमांड पर हैं. गुरुवार और शुक्रवार को उनसे एसीबी के अधिकारी पूछताछ करेंगे. राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी सुधीर कुमार और सुधीर कुमार दास रांची की बिरसा मुंडा जेल में हैं. एसीबी अब तक पांच आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है.

किन्हें कब गिरफ्तार किया गया?

विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 20 मई को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद जियाडा के रीजनल डायरेक्टर और जेएसबीसीएल के तत्कालीन जीएम सुधीर कुमार और जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार दास और मार्शन के प्रतिनिधि नीरज को 22 मई को गिरफ्तार किया गया था.

छत्तीसगढ़ में अभयदान....

छत्तीसगढ़ में हुए शाराब घोटाला मामले में फंसे अधिकारियों के खिलाफ अभी तक न ही गिरफ्तारी हुई और न ही उनके खिलाफ अभियोजन चलाने की विधि विभाग से अनुमति मिलने के बाद  भी सरकार ने कार्यवाही के लिए  हरि झंडी दी है। सुशासन की सरकार का कहना है जीरो टॉलरेंस मोदी की गारंटी है भ्रष्टाचारी , घोटाले बाज कोई भी हो कितना भी ताकतवर हो कार्यवाही होकर रहेगी यह सभी बातें विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार में कही गई थी।

यह बातें अमित शाह ने भी कही थी पर यह सब एक चुनावी जुमले बाजी लगने लगा है क्योंकि स्वयं शराब विभाग मुख्यमंत्री के पास है उसके बाद भी अभी तक अनुमति नहीं दिया जाना समझ से परे है इसी तरह महादेव सट्टा एप में भी किसी भी अधिकारियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इससे आम जनता को लगने लगा है यह सब जुमले बाजी थी मोदी की गारंटी छत्तीसगढ़ में फेल होती नजर आ रही है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा.... कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना
बिलासपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 5.32 ग्राम ‘ओरिजनल गैंगस्टर ओजी’ के साथ आरोपी गिरफ्तार