फ्लोर टेस्ट के आदेश को शिवसेना की सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, राज्यपाल के आदेश पर तत्काल रोक की मांग

फ्लोर टेस्ट के आदेश को शिवसेना की सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, राज्यपाल के  आदेश पर तत्काल रोक की मांग

फ्लोर टेस्ट के आदेश को शिवसेना की सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, राज्यपाल के आदेश पर तत्काल रोक की मांग महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार को फ्लोर टेस्ट कराये जाने राज्यपाल के आदेश को शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है। शिवसेना के चीफ सुनील प्रभु की ओर से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आदेश […]

फ्लोर टेस्ट के आदेश को शिवसेना की सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, राज्यपाल के आदेश पर तत्काल रोक की मांग

महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार को फ्लोर टेस्ट कराये जाने राज्यपाल के आदेश को शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है। शिवसेना के चीफ सुनील प्रभु की ओर से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

शिवसेना की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी पक्ष रखेंगे। खबर है कि इस मामले की तत्काल सुनवाई हो सकती है। फ्लोर टेस्ट के आदेश का विरोध करते हुए संजय राउत ने कहा कि यह फैसला असंवैधानिक है और इसके जरिए नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

Read More तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी

संजय राउत ने कहा, ‘अभी तो 16 विधायकों की अयोग्यता का ही मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। ऐसे में उससे पहले फ्लोर टेस्ट का आदेश देना गलत है और पूरी तरह से असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा गवर्नर हाउस से राजनीति करवा रही है।’ इस बीच एकनाथ शिंदे गुट ने भी कल फ्लोर टेस्ट के लिए मुंबई पहुंचने का ऐलान किया है। हालांकि इससे पहले सभी विधायकों के आज गोवा के ही ताज होटल में ठहरने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि इसके पीछे यह रणनीति है कि ऐन मौके पर ही विधायक पहुंचें ताकि उन्हें तोड़ा ना जा सके।

Read More CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 

बता दें कि राज्यपाल ने चिट्ठी लिखकर 30 जून को सुबह 11 बजे विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाकर फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया है। उन्होंने विधानसभा सचिव राजेंद्र भागवत को लिखे पत्र में कहा कि 7 निर्दलीय विधायकों से मिले ईमेल और नेता विपक्ष की ओर से दी गई चिट्ठी में कहा गया है कि सीएम उद्धव ठाकरे बहुमत खो चुके हैं। ऐसे में फ्लोर टेस्ट जरूरी लगता है और इसके लिए 30 जून को विधानसभा का सेशन बुलाया जाए। यही नहीं अपने पत्र में उन्होंने कहा कि फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया 30 जून को शाम 5 बजे तक पूरी हो जानी चाहिए।

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'