इंडिगो संकट पर संसदीय समिति सख्त, सभी एयरलाइंस और DGCA को किया जाएगा तलब

इंडिगो संकट पर संसदीय समिति सख्त, सभी एयरलाइंस और DGCA को किया जाएगा तलब

इंडिगो की उड़ानों के बड़े पैमाने पर रद्द होने के कारण यात्रियों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, जिसको देखते हुए परिवहन, पर्यटन और नागरिक उड्डयन पर बनी संसदीय समिति जल्द ही सभी एयरलाइंस और अन्य संबंधित पक्षों को तलब करेगी. साथ ही विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए और विमानन मंत्रालय के अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक जेडीयू सांसद संजय कुमार झा की अध्यक्षता वाली यह समिति इस मामले पर इन सभी से जवाब मांगेगी. साथ ही भविष्य में इस तरह की अड़चनें दोबारा न हों, इसके लिए रास्ते भी तलाशे जाएंगे, गौरतलब है कि कई सांसदों और मंत्रियों को भी उड़ानें रद्द होने के कारण परेशानी हुई है. परेशान होने वाले मंत्री-सांसदों में से कई इस समिति के सदस्य भी हैं.

सांसदों को यात्रियों ने बताई अपनी परेशानी
कई परेशान यात्रियों ने इंडिगो की उड़ाने रद्द होने के बाद आई दिक्कतों को सांसदों को बताया था और एक्शन लेने की मांग की है. समिति इस मुद्दे पर भी चर्चा करेगी कि एयरलाइनों ने किराए क्यों बढ़ा कर आसमान पर पहुंचाया गया. इस बीच, सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) या न्यायिक आयोग के गठन की मांग की.

Read More सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस

फ्लाइट ऑपरेशन में हुआ सुधार
फ्लाइट ऑपरेशन में रुकावट से पिछले 6 दिनों से चल रहे हंगामे के बाद, इंडिगो ने एक बड़ा अपडेट शेयर किया है. एयरलाइन ने डेस्टिनेशन के मामले में अपने 95 परसेंट नेटवर्क कनेक्टिविटी को फिर से शुरू कर दिया है. इंडिगो ने एक बयान में कहा कि शनिवार को एयरलाइन ने 138 में से 135 डेस्टिनेशन के लिए उड़ानें भरीं और दिन के आखिर तक 1500 से ज़्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट करने की राह पर है.

Read More CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार