रायपुर एक्सीस बैंक में 16 करोड का फर्जीवाड़ा ,दो बैंक मैनेजर सहित सात गिरफ्तार

रायपुर एक्सीस बैंक में 16 करोड का फर्जीवाड़ा ,दो बैंक मैनेजर सहित सात गिरफ्तार

रायपुर एक्सीस बैंक में 16 करोड का फर्जीवाड़ा ,दो बैंक मैनेजर सहित सात गिरफ्तार रायपुर (राष्ट्रीय जगत विजन) : छत्तीसगढ़ राज्य कृषि मंडी के 60 करोड़ रुपये एक्सिस बैंक डूंडा शाखा में जमा करवाकर आरटीजीएस और स्थानांतरण के माध्यम से 16.40 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने के आरोप में एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक […]

रायपुर एक्सीस बैंक में 16 करोड का फर्जीवाड़ा ,दो बैंक मैनेजर सहित सात गिरफ्तार

रायपुर (राष्ट्रीय जगत विजन) : छत्तीसगढ़ राज्य कृषि मंडी के 60 करोड़ रुपये एक्सिस बैंक डूंडा शाखा में जमा करवाकर आरटीजीएस और स्थानांतरण के माध्यम से 16.40 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने के आरोप में एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजरों सहित सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपितों से अब तक 84 लाख 95 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। सात आरोपित अंतरराज्यीय गिरोह के आरोपितों को गिरफ्तार करने और गबन की राशि बरामद करने के लिए दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों के लिए टीमें रवाना की गई हैं।

फर्जी तरीके से निकाल लिए 16 करोड़ 40 लाख रुपये

Read More दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, कई राज्यों से 9 संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की आशंका

शनिवार को मामले का राजफाश करते हुए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि प्रार्थी बी. आनंद क्लस्टर हेड एक्सिस बैंक रायपुर ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रार्थी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य कृषि मंडी बोर्ड के बैंक खाता क्रमांक 900010025774139 जिसमें सतीश वर्मा और चंद्रभान सिंह ने अपने सहयोगी अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से चेक बुक जारी कराकर चेक बुक के माध्यम से फर्जी तरीके से रकम स्थानांतरित कराया

Read More रायपुर जिला न्यायालय परिसर में हमला: पेशी के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद, एक गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी

जिसके बाद 16 करोड़ 40 लाख 12 हजार 655 रुपये फर्जी तरीके से निकाल लिए गए, जो की अलग-अलग खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। करोड़ों के फर्जीवाड़े को देखते हुए पुलिस ने मामले में विशेष टीम का गठन किया। सबसे पहले हैदराबाद में रेड कार्रवाई कर दो आरोपितों को पकड़ा गया। जिनके द्वारा बताया कि एक्सिस बैंक के मैनेजर सहित अन्य ने पैसे का गबन किया।

गिरफ्तार आरोपित

  • संदीप रंजन दास (एक्सिस बैंक मैनेजर) पिता सरोज रंजन दास (43) निवासी ब्लाक नंबर 08 अवंति उद्या मार्ग मैत्रीकुुंज रिसाली जिला दुर्ग।
    समीर कुमार जांगडे पिता स्व. दिनेश जांगड़े (28) साल निवासी ग्राम दोंदेकला ग्रामीण बैंक के सामने थाना विधानसभा रायपुर।
  • सौरभ मिश्रा पिता नरेंद्र मिश्रा (36) निवासी मिश्रा बाड़ा तात्यापारा थाना आजाद चौक रायपुर।
  • मो. आबिद खान पिता स्व. हुसैन खान (45) निवासी पुजारी स्कूल के पीछे रजाटावर के सामने राजातालाब थाना सिविल लाइन रायपुर।
  • गुलाम मुस्तफा (कोटक महिंद्र बैंक) पिता मो. ईशाक (38) निवासी हांडी पारा शिवनगर थाना आजाद चौक रायपुर।
  • सत्यनारायण वर्मा उर्फ सतीश वर्मा पिता व्यंकट राजू (33) निवासी फ्लैट नंबर जी-2 एसआर एवेंयू निजाम पेट रोड हैदराबाद थाना जेएनटीयू जिला मेडक तेलंगाना।
  • सांई प्रवीण रेड्डी पिता करूणाकर रेड्डी (28) निवासी उपर वल्ली फ्लैट नंबर 503 परमारेड्डी डायमंड एवेंयू थाना राजेंद्र नगर जिला राजेंद्र नगर तेलंगाना।
Tags:

Latest News

रायपुर जिला न्यायालय परिसर में हमला: पेशी के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद, एक गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी रायपुर जिला न्यायालय परिसर में हमला: पेशी के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद, एक गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी
दुर्ग के श्मशान घाट में सनसनी: कब्रों के बाहर मिले मानव अवशेष, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
नोएडा के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट पर ED का शिकंजा, 8115 करोड़ की मार्केट वैल्यू वाली संपत्तियां रडार पर
दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, कई राज्यों से 9 संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की आशंका
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
चलती कार की सनरूफ पर डांस, रील के लिए जान जोखिम में! रायपुर में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल
फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान: तीनों सेनाएं हर चुनौती के लिए तैयार, बढ़ाया जा रहा तालमेल
बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में साइबर सेंध! समर्थ पोर्टल हैक, पेपर लीक की आशंका से मचा हड़कंप
जंगल सफारी की सैर अब जेब पर भारी! बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को देना होगा ज्यादा शुल्क, जाने
अवैध शराब पर ढिलाई पड़ी महंगी: गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई
खैरागढ़ में फलों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: केमिकल से पकाए जा रहे थे केले, खाद्य विभाग ने मारा छापा