थोड़ी देर में ED ऑफिस पहुंचेंगे साहिबगंज SP नौशाद आलम, अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने 100 तीखे सवालों की लिस्ट तैयार की

थोड़ी देर में ED ऑफिस पहुंचेंगे साहिबगंज SP नौशाद आलम, अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने 100 तीखे सवालों की लिस्ट तैयार की

थोड़ी देर में ED ऑफिस पहुंचेंगे साहिबगंज SP नौशाद आलम, अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने 100 तीखे सवालों की लिस्ट तैयार की साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम से आज रांची स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ होगी। ईडी ने सवालों की लिस्ट तैयार कर ली है। बताया जाता है कि यह […]


थोड़ी देर में ED ऑफिस पहुंचेंगे साहिबगंज SP नौशाद आलम, अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने 100 तीखे सवालों की लिस्ट तैयार की

साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम से आज रांची स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ होगी। ईडी ने सवालों की लिस्ट तैयार कर ली है। बताया जाता है कि यह पूछताछ साहिबगंज में हुए 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस के सिलसिले में की जा रही है। एसपी नौशाद आलम पर आरोप है कि उन्होंने अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गवाह रहे विजय हांसदा पर दबाव बनाया था।

नौशाद आलम ने बुक करवाया था टिकट
नौशाद आलम पर आरोप है कि जिस प्रकार जेल में बंद कारोबारी अमित अग्रवाल ने अधिवक्ता राजीव कुमार को फंसाने की साजिश रची थी उसी प्रकार नौशाद आलम ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को फंसाने के लिए ईडी के गवाह रहे विजय हांसदा की मदद की थी। बताया जाता है कि नौशाद आलम ने ईडी के गवाह विजय हांसदा पर गवाही से मुकरने का दबाव बनाया। उसके दिल्ली आने-जाने की व्यवस्था की। दिल्ली जाने के लिए रांची पुलिस केंद्र के सार्जेंट के जरिए टिकट बुक कराया।

Read More जिसे ‘मृत’ समझ लगाया ताला, वो निकली जिंदा! 2 घंटे बाद खुला कमरा तो उड़ गए होश, पुलिस की कार्रवाई सवालों में

साहिबगंज एसपी नौशाद आलम से ED …

Read More महासमुंद में गांजा तस्करों पर ‘ट्रिपल स्ट्राइक’! 3 मामलों में 60.920 किलो नशे की खेप जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

पहले रांची के ग्रामीण एसपी थे नौशाद आलम
बता दें कि रांची के पूर्व ग्रामीण एसपी रहे नौशाद आलम को हाल ही में साहिबगंज जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया था। नौशाद आलम को प्रवर्तन निदेशालय ने आज 11 बजे तक जोनल कार्यालय में पेश होने को कहा है। बताया जाता है कि नौशाद आलम ने उसी तरह से गवाह विजय हांसदा का इस्तेमाल ईडी अधिकारियों को फंसाने के लिए किया जिस प्रकार कारोबारी अमित अग्रवाल ने अधिवक्ता राजीव कुमार को फंसाने के लिए किया था। अब, चूंकि नौशाद आलम सरकारी अधिकारी हैं इसलिए उनके खिलाफ यह मामला ज्यादा गंभीर बनता है। बता दें कि अवैध खनन, जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में कई आईएएस अधिकारियों से पूछताछ हो चुकी है लेकिन इस केस के सिलसिले में ईडी के सवालों का सामना करने वाले नौशाद आलम पहले आईपीएस अधिकारी होंगे। बताया जाता है कि इसमें रांची पुलिस के भी कई अधिकारियों की बड़ी भूमिका है।

रांची पुलिस की भी भूमिका संदिग्ध पाई गई
बताया जा रहा है कि साहिबगंज में 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गवाह विजय हांसदा पर दबाव बनाने में रांची पुलिस की संलिप्तता भी सामने आई है। ईडी ने जो जांच की है और साक्ष्य एकत्रित किए हैं उसके मुताबिक मामले में एसपी नौशाद आलम, रांची पुलिस के कुछ जूनियर पुलिस पदाधिकारियों और साहिबगंज उपायुक्त रामनिवास यादव की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम
छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान है? बुकिंग से पहले हो जाएं सावधान, फर्जी वेबसाइटों के जाल को लेकर पर्यटन बोर्ड का अलर्ट
सूरजपुर में Gen-Alpha का गुस्सा! छात्रावास की छात्राएं सड़क पर उतरीं, भोजन की कमी का आरोप; अधीक्षिका हटाने की मांग, देखे वीडियो
करनाल में हर्ष एनकाउंटर को लेकर सड़क पर उतरा रोड़ समाज, CBI जांच की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; शहर में रूट डायवर्ट
रायपुर की ‘खूनी रात’! छेड़खानी से भड़के दो विवाद, दो युवकों की हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सुनी रोने की आवाज, ह्यूम पाइप में मिला नवजात
महासमुंद में गांजा तस्करों पर ‘ट्रिपल स्ट्राइक’! 3 मामलों में 60.920 किलो नशे की खेप जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर में चोर का अनोखा जुगाड़! चादर से चेहरा ढका, पेड़ में ठोकी लकड़ियां और बाउंड्री पार कर घर में घुसा; CCTV ने खोली पोल
कवर्धा में पुलिस भर्ती पर हल्लाबोल! गृहमंत्री से तीखी बहस के बाद कार्यालय घेरा, CM साय से सीधी बातचीत पर अड़े अभ्यर्थी