CG NEWS: मां की विदाई में शामिल हुए अमित बघेल, कोर्ट की अनुमति पर कड़ी सुरक्षा में पहुंचे गृहग्राम

CG NEWS: मां की विदाई में शामिल हुए अमित बघेल, कोर्ट की अनुमति पर कड़ी सुरक्षा में पहुंचे गृहग्राम

रायपुर। जोहार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के संस्थापक अमित बघेल की माता का शुक्रवार को निधन हो गया। पुलिस रिमांड पर होने के बावजूद कोर्ट की विशेष अनुमति मिलने पर अमित बघेल शनिवार को अपनी माता के अंतिम संस्कार में शामिल हो सके। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें रायपुर से उनके गृहग्राम पथरी ले जाया गया, जहां माता का अंतिम संस्कार सम्पन्न हुआ।

कड़ी सुरक्षा के बीच शामिल हुए अंतिम यात्रा में
पुलिस रिमांड की वजह से पूरे कार्यक्रम के दौरान विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। डीएसपी रैंक के अधिकारियों की निगरानी में अमित बघेल को पथरी गांव लाया गया। अंतिम संस्कार के दौरान वे नम आंखों के साथ अपनी मां को अंतिम विदाई देते दिखाई दिए। इस दौरान छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ता, ग्रामीण तथा समाज के कई लोग मौजूद थे।image-14-6-1024x576

गिरफ्तारी के एक दिन बाद मिला अंतिम संस्कार का अवसर
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही अमित बघेल रायपुर के देवेंद्र नगर थाने में गिरफ्तारी देने पहुंचे थे। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड की अनुमति दी गई। इसी बीच मानवीय आधार पर न्यायालय ने उन्हें मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने की भी अनुमति प्रदान की।

Read More हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार