Lal Kitab: करियर में तरक्की और हर बाधा से मुक्ति के लिए जरूर आजमाएं लाल किताब के ये उपाय

Lal Kitab: करियर में तरक्की और हर बाधा से मुक्ति के लिए जरूर आजमाएं लाल किताब के ये उपाय

नई दिल्ली। लाल किताब को वैदिक ज्योतिष के मौलिक सिद्धांतों पर आधारित एक चमत्कारिक पुस्तक है। इसमें दिए गए उपाय न केवल सरल हैं, बल्कि अत्यंत प्रभावशाली भी माने जाते हैं। बस आपको इन लाल उपायों को करते समय नियम और निरंतरता का ध्यान रखना होगा है, तभी आपको इसका पूर्ण लाभ मिल सकता है। चलिए जानते हैं लाल किताब (Lal Kitab Upay) के कुछ उपाय।

दूर होगी करियर की बाधा
यदि आपको अपने करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो इसके लिए लाल किताब (Lal Kitab remedies) में कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों के अनुसार आपको गाय को रोटी खिलानी चाहिए। साथ ही चींटियों को शक्कर डालें और मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इन उपायों को आजमाने से आपको अपनी स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है।

मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा
देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए भी आप लाल किताब में बताया गया ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए शुक्रवार के दिन 9 से 5 साल की कन्याओं को खीर और मिश्री का प्रसाद खिलाएं। पूर्ण लाभ के लिए इस उपाय आपको लगातार 21 शुक्रवार तक करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

Read More Shani Gochar 2026: 9 अक्टूबर को उत्तराभाद्रपद में लौटेंगे शनिदेव, जानें इस नक्षत्र को क्यों माना जाता है खास

नहीं होगी विवाह में देरी
अगर किसी जातक के विवाह में कोई अचड़न आ रही है, तो इसके लिए भी आप लाल किताब के ये उपाय आजमा सकते हैं। इसके लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र आद अर्पित करें। सभी चीजें अर्पण करते समय “ॐ सोमेश्वराय नमः” मंत्र का जप करें। इस उपाय को करने से जातक के लिए जल्द विवाह के योग बनने लगते हैं।

Read More खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता

न करें ये गलितयां
लाल किताब में कुछ ऐसे कार्यों का भी जिक्र किया गया है, जिन्हें आपको करने से बचना चाहिए, वरना आपको शनि देव की नाराजगी का सामना करना पड़ता है और इस कारण जीवन में परिणाम मिलने लगते हैं। इन कार्यों में पराई स्त्री पर बुरी नजर डालना, शराब पीना, किसी को तकलीफ देना आदि शामिल है।

साथ ही व्यक्ति को गंदे कपड़े पहनने, बिना वजह गुस्सा करने और मन में किसी के लिए गलत बातें लाने से भी बचना चाहिए, वरना शनि देव नाराज हो सकते हैं। इससे बचने के लिए आप हर शनिवार की शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

Tags:

Latest News

2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज 2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक
Surajpur News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की कोशिश? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से मैसेज वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच
Bijapur News: कभी नक्सलियों का गढ़ रहा पीडिया अब बदलाव की राह पर, CRPF कैंप की पहली वर्षगांठ पर जश्न
Dongargarh Double Murder: जादू-टोने के शक में मां-बेटे की हत्या का आरोप, घायल बेटी पर भी किया हमला; 3 गिरफ्तार
Breaking Bad Actor RJ Mitte Dies: कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए RJ Mitte, आखिरी पॉडकास्ट भी चर्चा में
GST विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 10 बड़े अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
Surajpur Crime News: होटल में सुबह-सुबह मिला कर्मचारी का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस और फोरेंसिक टीम
Janjgir-Champa News: रिहायशी इलाके में छिपाकर रखे थे लाखों के पटाखे, पुलिस ने 8.56 लाख का माल किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार