भिलाई के युवक से रकम दुगना करने के आरोपी रीवा मध्यप्रदेश निवासी शराब कारोबारी बाप बेटे को छत्तीसगढ़ दुर्ग पुलिस ने किया भोपाल से गिरफ्तार

भिलाई के युवक से रकम दुगना करने के आरोपी रीवा मध्यप्रदेश निवासी शराब कारोबारी,बाप बेटे को छत्तीसगढ़ दुर्ग पुलिस ने किया भोपाल से गिरफ्तार भिलाई : रकम दोगुना करने का झांसा देकर भिलाई नगर थाना क्षेत्र में 41.99 लाख से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है । रीवा सीरमौर के रहने वाले आरोपी […]

भिलाई के युवक से रकम दुगना करने के आरोपी रीवा मध्यप्रदेश निवासी शराब कारोबारी,बाप बेटे को छत्तीसगढ़ दुर्ग पुलिस ने किया भोपाल से गिरफ्तार

भिलाई : रकम दोगुना करने का झांसा देकर भिलाई नगर थाना क्षेत्र में 41.99 लाख से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है । रीवा सीरमौर के रहने वाले आरोपी बाप-बेटे ने खुद को मध्यप्रदेश का बड़ा शराब कारोबारी बताकर युवक से रकम ऐंठते रहे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही। थी आज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की बाप बेटे भोपाल में है पहले से भोपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ दुर्ग की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और अब दुर्ग छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी में है। हम आपको बता दें दोनों बाप-बेटे के द्वारा
प्रार्थी सेक्टर-2 निवासी शशिधर कुमार पांडेय के मुताबिक उसका पैतृक गांव रीवा मध्यप्रदेश है। करीब दो साल पहले रीवा में उसके मित्र चंद्रमणि सोनी के माध्यम से आरोपी सतीश शुक्ला से मुलाकात हुई। उस दौरान सतीश ने खुद को बड़ा शराब कारोबारी बताकर परिचय दिया. साथ ही उसने प्रलोभन दिया कि यदि वो अपना पैसा शराब के व्यापार में लगाएगा तो दो साल में उसका पैसा दोगुना कर देगा।
आरोपी सतीश फरवरी 2022 में भिलाई पहुंचा और सिविक सेंटर में दो लोगों के सामने शशिधर ने उसे 2 लाख रुपए दिया। एग्रीमेंट की बात पर सतीश के बड़े बेटे सचिन शुक्ला ने पूरी राशि मिलने पर एग्रीमेंट बनाकर देने की बात कही। आरोपी समय-समय पर रकम मांगते रहे इसके बाद पैसा डूबने का हवाला देकर रकम वापस नहीं की।

Read More क्या होगा अगर 2 हफ्ते मीठा खाना छोड़ दें आप? हार्वड के डॉक्टर ने बताया कैसा होगा शरीर पर इसका असर

Read More कोलकाता में I-PAC ऑफिस पर ED की रेड से सियासी भूचाल, मौके पर पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी, फाइल-लैपटॉप लेकर निकलीं

घर में गुंडे भेजने की दी धमकी
प्रार्थी ऑनलाइन 39 लाख 99 हजार रुपए की रकम सचिन शुक्ला और सतीश शुक्ला दोनों बाप-बेटे के एकाउंट में डाल चुके हैं. करीब दो साल बाद भी जब कोई फायदा नहीं हुआ तो प्रार्थी ने अपने कुल 41 लाख 90 रुपए लौटाने की बात कही. इस पर आरोपी पैसा डूबने की बात कहने लगे और रकम वापसी से इंकार कर दिया. साथ ही उसके घर गुंडे भेजने की धमकी देने लगे। तब शशीधर पान्डेय ने भिलाई नगर थाने में अपराध दर्ज कराया जिस पर थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 313/2024 धारा 420,409,34, भादंवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया और प्रकरण में विवेचन जारी है। जिस पर दोनों ही आरोपी बाप बेटे की अग्रिम जमानत याचिका को जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग ने खारिज कर दिया है ।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

राज्य

‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मेयर राजा इकबाल...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में नया बवाल: मृत कैप्टन के रिश्तेदार को AAIB का समन, पायलट फेडरेशन भड़का
विज्ञापन के चक्कर में दौड़ हारी! सलमान-ह्रितिक पर केस, हर्जाने की रकम सुन कर हैरत में पड़ जायेंगे आप
मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”
टैक्स विवाद की आंच: आनंदा डेयरी पर आयकर का बड़ा हमला, हापुड़ और बुलंदशहर में छापेमारी का सिलसिला