रेजीडेंट डॉक्टर गिरफ्तार, डाक्टर की हरकत से सहम गई महिला मरीज

रेजीडेंट डॉक्टर गिरफ्तार, डाक्टर की हरकत से सहम गई महिला मरीज

रेजीडेंट डॉक्टर गिरफ्तार, डाक्टर की हरकत से सहम गई महिला मरीज ओडिशा : कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दो महिला मरीजों से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रविवार को जब […]

रेजीडेंट डॉक्टर गिरफ्तार, डाक्टर की हरकत से सहम गई महिला मरीज

ओडिशा : कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दो महिला मरीजों से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रविवार को जब महिलाएं ‘इकोकार्डियोग्राम’ जांच के लिए प्रमुख सरकारी अस्पताल के ‘कार्डियोलॉजी’ विभाग में आई थीं उस दौरान यह कथित घटना घटी। SCB Medical College कटक के पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश आर ने बताया कि दो महिला मरीजों की शिकायत के आधार पर रेजीडेंट डॉक्टर को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कटक के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) अनिल मिश्रा ने कहा, ‘मंगलबाग पुलिस थाने में सोमवार को दोनों मरीजों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने रेजिडेंट डॉक्टर के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि पैनल एक विस्तृत जांच करेगा और सरकार से उचित कार्यवाही की सिफारिश करेगा। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी चिकित्सक ने कथित तौर पर दोनों महिलाओं को शुक्रवार के बजाय रविवार को परीक्षण के लिए आने को कहा था। कथित तौर पर मरीज के कुछ रिश्तेदारों ने आरोपीयों की पिटाई भी किया है ।

Read More 79 साल का इंतजार खत्म! जशपुर में पहली बार दौड़ेगी ट्रेन, केंद्र सरकार की मंजूरी से विकास की पटरी पर जिला

Tags:

Latest News

फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत
फर्जी दस्तावेज, सरकारी नौकरी और बड़ा खेल! असम में भर्ती घोटाले ने उड़ाए होश, बाहरी उम्मीदवारों ने हड़पीं नौकरियां
छत्तीसगढ़: थार में लाखों की नकदी लेकर जा रहा था चालक! पुलिस ने रोका तो खुल गई पूरी कहानी
7 लाख का लॉकर ले उड़े चोर! CCTV का DVR भी गायब, राजधानी रायपुर में हाई-प्रोफाइल चोरी से हड़कंप
रायगढ़ जेल में फिर कैदी की मौत: तीन दिन पहले आबकारी मामले में गया था जेल, पिता का आरोप पैसे लेकर दूसरे को छोड़ा मेरे बेटे को मार डाला
दुर्ग-भिलाई से चल रहा था साइबर ठगी का 'कमीशन कनेक्शन'! 15 म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा
रायपुर बना 'चाकूपुर'! गैंगवार, चाकूबाजी और खूनखराबा... आखिर किसके भरोसे राजधानी?
राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब OTP नहीं, सिर्फ अंगूठा लगाएंगे तभी मिलेगा अनाज, केंद्र का सख्त आदेश
देहरादून में बीजेपी नेता की हत्या के बाद फूटा गुस्सा! आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी तनाव
ब्रिटिश परंपराओं को अलविदा! भारतीय सेना की नई वर्दी नीति लागू, बंदी जैकेट से लेकर टैटू और मूंछों तक बदले नियम
नागलोक से चार गुना ज्यादा मौतें बिलासपुर में, डॉक्टरों और वकीलों ने मिलकर डकार लिया सर्पदंश का मुआवजा
फरारी के बीच मौत! नेपाल में गोली मारकर हत्या, खान सर कोचिंग बवाल से जुड़े आरोपी की संदिग्ध मौत से सनसनी