नारायणपुर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, आमने-सामने आए दो पक्ष, पुलिस छावनी में बदला पूरा गांव

नारायणपुर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, आमने-सामने आए दो पक्ष, पुलिस छावनी में बदला पूरा गांव

नारायणपुर। नारायणपुर जिले के भरण्डा गांव में धार्मिक पहचान और पारंपरिक सामाजिक मान्यताओं को लेकर विवाद गहराने से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है।

जानकारी के अनुसार, कुछ परिवारों का आरोप है कि उन्हें अपनी धार्मिक मान्यताओं को छोड़ने और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करने के लिए दबाव का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि गांव में रहने को लेकर भी आपत्तियां जताई जा रही हैं, जिससे वे असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से सुरक्षा और हस्तक्षेप की मांग की है।

दूसरी ओर, आदिवासी समाज के लोगों का कहना है कि गांव की सांस्कृतिक परंपराओं, देवी-देवताओं और सामाजिक मान्यताओं के सम्मान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उनका दावा है कि गांव की परंपराओं और सामुदायिक मूल्यों को बनाए रखना आवश्यक है और इसी मुद्दे को लेकर मतभेद पैदा हुए हैं।

Read More Mahadev Betting App Case: दुबई से लौटते ही CBI के शिकंजे में अभिषेक कुमार, महादेव सट्टा नेटवर्क में अहम भूमिका का आरोप

विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और तनाव की स्थिति बनी, हालांकि पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी से हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से संयम बरतने, अफवाहों से दूर रहने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन दोनों पक्षों से संवाद कर शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है।

Read More Rajim Flood: 72 घंटे की बारिश से उफनी महानदी, कुलेश्वरनाथ मंदिर का चबूतरा डूबा; संगम में बढ़ा जलस्तर

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल