रिकॉर्ड में 81 हजार टन से ज्यादा धान, लेकिन भंडारों में नहीं मिल रहा स्टॉक; सोसाइटी प्रबंधकों पर कार्रवाई की तैयारी

रिकॉर्ड में 81 हजार टन से ज्यादा धान, लेकिन भंडारों में नहीं मिल रहा स्टॉक; सोसाइटी प्रबंधकों पर कार्रवाई की तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार राज्य की विभिन्न उपार्जन समितियों में अब भी 81,827.37 मीट्रिक टन धान शेष दर्ज है, जबकि कई स्थानों पर भौतिक सत्यापन के दौरान स्टॉक नहीं मिलने की बात सामने आई है। ऐसे में प्रशासन की नजर अब उन समितियों पर है, जहां कागजों और वास्तविक स्थिति में अंतर पाया जा रहा है।

पिछले खरीफ सीजन में राज्यभर की 2,740 सहकारी समितियों के माध्यम से धान खरीदी की गई थी। नियमानुसार खरीदे गए धान का परिवहन संग्रहण केंद्रों या राइस मिलों तक निर्धारित समय में होना था, लेकिन परिवहन और उठाव में देरी के कारण बड़ी मात्रा में धान रिकॉर्ड में लंबित दिख रहा है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक केवल दंतेवाड़ा, कोरबा और धमतरी जिलों में ही धान का शत-प्रतिशत उठाव पूरा हो सका है, जबकि अन्य जिलों में अभी भी स्टॉक दर्ज है।

मानसून की शुरुआत के बीच यह मामला और गंभीर हो गया है। यदि धान वास्तव में उपार्जन केंद्रों में मौजूद है तो उसके खराब होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं जिन केंद्रों पर रिकॉर्ड में धान दर्ज है, लेकिन मौके पर स्टॉक नहीं मिल रहा, वहां जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अधिकारियों का मानना है कि ऐसे मामलों में लापरवाही या अनियमितता की जांच जरूरी होगी।

Read More सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी

सूत्रों के अनुसार, जिन समितियों में धान की कमी पाई जाएगी, वहां संबंधित प्रबंधकों को या तो कमी के बराबर धान जमा करना होगा अथवा उसकी निर्धारित कीमत जमा करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन अब जिलेवार स्थिति की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटा हुआ है।

Read More तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल