DJ बैन पर हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक! वक्फ बोर्ड के आदेश पर लगी रोक, आयोजकों ने ली राहत की सांस

DJ बैन पर हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक! वक्फ बोर्ड के आदेश पर लगी रोक, आयोजकों ने ली राहत की सांस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा धार्मिक आयोजनों में डीजे, धूमाल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर लगाए गए प्रतिबंध के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद उक्त निर्देशों का अमल नहीं किया जा सकेगा। मामला सामने आने के बाद प्रदेशभर में इस आदेश को लेकर चर्चा और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही थीं।

दरअसल, वक्फ बोर्ड ने मई 2026 में जारी निर्देश में दरगाहों, उर्स और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान डीजे एवं नाच-गाने जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने की बात कही थी। आदेश में यह भी उल्लेख था कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आर्थिक दंड लगाया जा सकता है। इसके बाद कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने इस निर्णय पर आपत्ति जताई थी।HC_2026_06_23_030459

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के हस्ताक्षर से जारी आदेश को कानूनी चुनौती मिलने पर हाईकोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई के दौरान इसके क्रियान्वयन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। फिलहाल, मामला न्यायालय में विचाराधीन है और अब अगली सुनवाई में कोर्ट के विस्तृत रुख पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Read More झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल