ड्रग्स, ब्लैकमनी और हाईप्रोफाइल कनेक्शन! नव्या मलिक केस में ED की एंट्री से मचा हड़कंप

ड्रग्स, ब्लैकमनी और हाईप्रोफाइल कनेक्शन! नव्या मलिक केस में ED की एंट्री से मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ड्रग्स नेटवर्क मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी जांच शुरू कर दी है। एजेंसी ने इस प्रकरण से जुड़े दस्तावेज और चार्जशीट की प्रति पुलिस से मांगी है। माना जा रहा है कि ईडी अब मामले के वित्तीय पहलुओं, संदिग्ध लेनदेन, मनी ट्रेल और संभावित मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल की पड़ताल करेगी। इस घटनाक्रम के बाद ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े लोगों में हलचल बढ़ गई है।

पुलिस जांच में इस मामले की मुख्य आरोपी के रूप में नव्या मलिक का नाम सामने आया था। जांच के दौरान कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और उनके पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत कई अहम जानकारियां जुटाई गई थीं। पुलिस पहले ही मामले में चार्जशीट पेश कर चुकी है और अदालत में सुनवाई जारी है। अब ईडी की जांच शुरू होने से केस नए मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है।

इस मामले का खुलासा अगस्त 2025 में हुई कार्रवाई के बाद हुआ था, जब पुलिस ने ड्रग्स की कथित खेप के साथ कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के आधार पर जांच का दायरा बढ़ा और कई अन्य लोगों के नाम सामने आए। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बाद में न्यायालय से जमानत मिल चुकी है।

Read More जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत

ड्रग्स नेटवर्क का यह मामला राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा का विषय रहा है। विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया जा चुका है। अब ईडी की जांच से यह पता लगाने की कोशिश होगी कि कथित ड्रग्स कारोबार से जुड़े आर्थिक लेनदेन, निवेश और फंडिंग का नेटवर्क कितना व्यापक था तथा इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे ?

Read More Balodabazar News: अपराधों के आरोपों पर जिला बदर की कार्रवाई, कांग्रेस नेता अशोक अंजान समेत 3 को एक साल तक जिला छोड़ने का आदेश

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल