राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा मोड़! 150 लोगों से पूछताछ के बाद शासन को सौंपी गई SIT रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा मोड़! 150 लोगों से पूछताछ के बाद शासन को सौंपी गई SIT रिपोर्ट

लखनऊ। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर उठे विवाद की जांच कर रही तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट उत्तर प्रदेश शासन को सौंप दी है। रिपोर्ट आज अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को भेजी गई है। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि जांच प्रक्रिया अभी समाप्त नहीं हुई है और मामले में आगे भी पड़ताल जारी रहेगी।

चढ़ावा प्रबंधन से जुड़े इस प्रकरण के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने विशेष जांच दल का गठन किया था। जांच टीम ने मंदिर प्रशासन, ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान नकदी प्रबंधन, दानपात्रों की व्यवस्था और संबंधित प्रक्रियाओं का भी परीक्षण किया गया।

जांच के दौरान मंदिर व्यवस्था से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों के बयान दर्ज किए गए। साथ ही कुछ प्रमुख व्यक्तियों से कई दौर की पूछताछ कर उनके बयानों का मिलान किया गया। सूत्रों के अनुसार, जांच टीम ने विभिन्न स्तरों पर सामने आई जानकारियों और दस्तावेजों के आधार पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की है।

Read More Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान कुछ प्रशासनिक और प्रक्रियागत खामियां भी सामने आई हैं। विशेष रूप से दानपात्रों की चाबियों के रखरखाव और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं। अब शासन स्तर पर रिपोर्ट का अध्ययन किया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई और जांच की दिशा तय की जाएगी।

Read More गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल