बिलासपुर के पावरफुल आबकारी बाबू का भौकाल: एसीबी के छापे का भी करा लिया खात्मा, भतीजे की शादी में लगा वीवीआईपी का रेला, ट्रांसफर को तो बना दिया मजाक!

बिलासपुर के पावरफुल आबकारी बाबू का भौकाल: एसीबी के छापे का भी करा लिया खात्मा, भतीजे की शादी में लगा वीवीआईपी का रेला, ट्रांसफर को तो बना दिया मजाक!

बिलासपुर। बात जब जुगाड़ और सेटिंग की आती है, तो बिलासपुर के आबकारी विभाग के इस दागी बाबू बेदू (बदला हुआ नाम) के आगे सिस्टम भी पानी भरता नजर आता है। भई, रसूख हो तो ऐसा हो कि एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जैसी एजेंसी का छापा भी आपका बाल बांका न कर सके! जिस बाबू के ठिकानों पर एसीबी के अधिकारी अजीतेश सिंह ने साल 2017-18 में दबिश देकर जांच और कार्रवाई की थी, उसी बाबू ने अपने तगड़े जुगाड़ से साल 2019-20 में पूरे मामले का ही 'खात्मा' करा लिया। हालांकि, बीच में तत्कालीन विधि विभाग के सहायक सचिव ने थोड़ा पेंच फंसाया, खात्मे की रिपोर्ट खारिज कर दी और कार्रवाई के लिए लिख दिया। लेकिन हमारे बाबू जी कहां रुकने वाले थे? उन्होंने ऐसी सेटिंग भिड़ाई कि सीधे न्यायालय से ही मामले का खात्मा मंजूर करा लिया। लेकिन अब इस मामले में कहानी ने फिर करवट ली है। जानकारी के मुताबिक, पुनः एसीबी न्यायालय ने इस मामले को संज्ञान में लिया है, जिसकी रिवीजन याचिका फिलहाल माननीय हाईकोर्ट में लंबित है।

​अब एक बार फिर इस बाबू की मुश्किलें बढ़ाने के लिए किसी ने 150 पन्नों की मोटी-तगड़ी शिकायत कर दी है। लेकिन बाबू के पावर के आगे ये 150 पन्ने बेचारी रद्दी की तरह होकर रह गए हैं। सूत्रों की मानें तो रायपुर कमिश्नर कार्यालय ने इस शिकायत की फाइल को ऐसे दबा कर रख दिया है, जैसे उसमें कोई गहरा राज दफ्न हो। सच ही है, इतने पावरफुल आबकारी बाबू के खिलाफ कार्रवाई करने की मजाल आखिर है किसकी?

​बाबू के जलवे और प्रभाव का असली ट्रेलर तो दो दिन पहले उनके भतीजे की शादी में देखने को मिला। शादी भतीजे की थी, लेकिन पूरा 'सिस्टम' चाचा के रुतबे को सलाम ठोक रहा था। सूत्रों से मिली पक्की जानकारी के अनुसार, इस शादी में रायपुर से दो-दो एडिशनल कमिश्नर पहुंचे थे। इतना ही नहीं, बिलासपुर के एक पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक के साथ-साथ जूडिशियल के लगभग 6 से 7 एडिशनल जज भी मेहमानवाजी का लुत्फ उठाते नजर आए। अब आप खुद ही सोचिए, जिस बाबू की महफिल में ऐसे-ऐसे वीवीआईपी और जज साहब लोग हाजिरी लगाते हों, उसका कोई कैसे और क्या बिगाड़ सकता है?

Read More CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल

​और हां, इस बाबू के लिए ट्रांसफर तो जैसे कोई मजाक या वीकेंड ट्रिप है। जब भी कभी दिखावे के लिए या दबाव में इनका ट्रांसफर बिलासपुर से कहीं और किया जाता है, तो ये भाई साहब एक हफ्ते से लेकर एक महीने के अंदर फिर से वापस बिलासपुर में अपनी उसी मनपसंद कुर्सी पर आ धमकते हैं। जैसे ट्रांसफर न हुआ हो, बस कुछ दिन हवा-पानी बदलने बाहर गए हों।

Read More 300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता

​सूत्रों का तो यह भी कहना है कि आबकारी विभाग की इस 'मलाईदार' नौकरी और रसूख का ही कमाल है कि बाबू के बच्चे आराम से बाहर के शहरों में पढ़ाई कर रहे हैं। कुल मिलाकर, यह बाबू सिस्टम के मुंह पर एक करारा तमाचा और इस बात का जीता-जागता सबूत है कि अगर आपकी सेटिंग में दम है, तो हर नियम-कानून आपकी जेब में है। जब तक ऊपर वालों का ऐसा 'आशीर्वाद' है, तब तक 150 पन्नों की शिकायतें बस रायपुर के ऑफिस में धूल ही फांकेंगी!

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल