सरगुजा में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, कार्रवाई करने पहुंची टीम पर हमला; जब्त वाहन छुड़ाकर फरार

सरगुजा में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, कार्रवाई करने पहुंची टीम पर हमला; जब्त वाहन छुड़ाकर फरार

अंबिकापुर। सरगुजा में अवैध रेत कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने रायपुर से पहुंची खनिज विभाग की विशेष टीम को माफियाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने टीम के साथ मौजूद पुलिसकर्मी से मारपीट की और जब्त किए गए वाहन को जबरन छुड़ाकर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, विशेष जांच टीम ने अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे एक वाहन को पकड़कर जब्त किया था। इसी दौरान गांधी चौक क्षेत्र में कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा किया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि टीम के साथ मौजूद आरक्षक के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। इसके बाद जब्त वाहन को भी कब्जे से छुड़ाकर ले जाया गया।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। गांधीनगर थाना पुलिस ने मामले में लहटन खान सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Read More हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार

गौरतलब है कि हाल के दिनों में अवैध रेत खनन को लेकर प्रशासन की सख्ती बढ़ी है। इसी कड़ी में राजधानी से विशेष टीम सरगुजा भेजी गई थी। लेकिन कार्रवाई के दौरान हुए इस हमले ने न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि अवैध खनन नेटवर्क के बढ़ते प्रभाव को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपियों और छुड़ाकर ले जाए गए वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Read More Kurud Flood: लगातार बारिश से कुरूद में बिगड़े हालात, नारी गांव से 40 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल