बेमेतरा बेरला के बारूद फैक्ट्री में धमाका, करीब 10-12 लोगों के मारे जाने और कई लोग के मलबे में दबे होने की खबरें

बेमेतरा बेरला के बारूद फैक्ट्री में धमाका, करीब 10-12 लोगों के मारे जाने और कई लोग के मलबे में दबे होने की खबरें

बेमेतरा बेरला के बारूद फैक्ट्री में धमाका, करीब 10-12 लोगों के मारे जाने और कई लोग के मलबे में दबे होने की खबरें बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित एक बारूद फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। ब्लास्ट में 10 से 12 लोगों के मरने और कई के घायल होने की खबर है। […]

बेमेतरा बेरला के बारूद फैक्ट्री में धमाका, करीब 10-12 लोगों के मारे जाने और कई लोग के मलबे में दबे होने की खबरें

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित एक बारूद फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। ब्लास्ट में 10 से 12 लोगों के मरने और कई के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं। घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी में स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री की है।

हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जमा है। घटना में घायल हुए कुछ लोगों को रायपुर के मेहाकारा रेफर किया गया है। इसके अलावा नजदीकी अस्पताल में भी कई लोगों को भर्ती कराया गया है।

Read More अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट पर बड़ा वार: दुबई से नेटवर्क चला रहा सलीम डोला गिरफ्तार, रेड कॉर्नर नोटिस के बाद लाया गया भारत

बेमेतरा कलेक्टर ने कहा कि SDM समेत प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। वह भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल कितने घायल हैं या फिर कितने लोग मलबे में दबे हैं, इसकी जानकारी नहीं है। वह मौके पर पहुंचकर ही बता पाएंगे।

Read More क्या तरबूज और बिरयानी खाने से हो सकती है मौत? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट में 10-12 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि कई लोगों के शरीर टुकड़ों में बंट गया है। किसी का हाथ कट गया, तो किसी के शरीर के चीथड़े उड़ गए हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि आसपास शरीर के टुकड़े फैले हुए हैं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा का माहौल है। बताया जा रहा है कि आए दिन यहां आए दिन ब्लास्ट होता है, जिससे ग्रामीण दहशत में जीते हैं। घरों में दरारें पड़ गई है। प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता है। आज यहां बड़ा हादसा हो ही गया।

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने राष्ट्रीय जगत विजन से बात करते हुए बताया है कि अभी कितनी केजवलटी हुई है कह पाना मुश्किल है ,मौके की जांच जारी है  अभी एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है । घायलों को ईलाज के लिए हास्पिटल भेज दिया गया है । कलेक्टर और एसपी दोनों मौके पर उपस्थित है जांच की जारी है।

Tags:

Latest News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी
दूल्हे की नशे में हालत देख दुल्हन ने तोड़ी शादी, बारात में मचा हंगामा
CG Board Result 2026 LIVE: मुख्यमंत्री साय ने जारी किए 10वीं-12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, देखे वीडियो
Ajab-Gajab: XUV700 मालिक पर ‘बिना हेलमेट’ चालान, सिस्टम की गड़बड़ी ने खोली ई-चालान व्यवस्था की पोल
Bengal Election 2026: IPS अजय पाल शर्मा की तैनाती पर सुप्रीम कोर्ट में PIL, निष्पक्ष चुनाव को लेकर उठे सवाल
गाजियाबाद में खौफनाक अग्निकांड: 9वीं मंजिल से उठी आग ने 10वीं को लिया चपेट में, 2 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार
हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नई गाइडलाइन से इनकार, कहा- मौजूदा कानून ही पर्याप्त
IPL 2026 Points Table: राजस्थान का धमाका, पंजाब को हराकर टॉप-3 में एंट्री, प्लेऑफ की रेस हुई और दिलचस्प....
मोतिहारी में फिल्मी अंदाज में ATM चोरी: मशीन काटकर लाखों पार, अलार्म रहा बंद,गश्ती पुलिस सस्पेंड
झारखंड के जंगलों में एनकाउंटर: सुरक्षाबलों और माओवादियों में भीषण मुठभेड़, 1 करोड़ के इनामी मिसिरा बेसरा की तलाश तेज
West Bengal Elections 2026: मतदान के बीच हिंसा के आरोप, बीजेपी उम्मीदवार की कार पर हमला, 11 बजे तक करीब 40% वोटिंग
बस्तर में तनाव: धर्मांतरण के आरोप में पास्टर की पिटाई, वीडियो वायरल, गांव छोड़ने का अल्टीमेटम