अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को लाया जा रहा रायपुर, इस मामले में होगी पूछताछ

रायपुर। शराब घोटाला और नकली होलोग्राम प्रकरण की पूछताछ करने के लिए मेरठ जेल से अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को रायपुर लाया जा रहा है। दोनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिमांड पर लेकर दोनों से पूछताछ करेगी। दोनों को प्रिजन वैन से लाया जा रहा है। प्रिजन […]

रायपुर। शराब घोटाला और नकली होलोग्राम प्रकरण की पूछताछ करने के लिए मेरठ जेल से अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को रायपुर लाया जा रहा है। दोनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिमांड पर लेकर दोनों से पूछताछ करेगी। दोनों को प्रिजन वैन से लाया जा रहा है। प्रिजन वैन में सीसीटीवी कैमरा, वाइस रिकार्डर और जीपीएस लगाया गया है, जिसकी निगरानी अधिकारी कर रहे हैं।

ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले में अनवर को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल भेजा था। इस बीच हाई कोर्ट से जमानत के बाद 19 जून को जेल से अनवर के बाहर आते ही उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी।

वहीं, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए एपी त्रिपाठी को भी साथ लेकर गई थी। तब से दोनों मेरठ जेल में बंद थे। दोनों आरोपितों के अलावा अन्य के विरुद्ध भी नोएडा में नकली होलोग्राम का प्रकरण पंजीबद्ध है। इसी मामले में पूछताछ के सिलसिले में प्रोडक्शन के आधार पर अनवर ढेबर को यहां से मेरठ ले जाया गया था। अब शराब घोटाले में ईडी पूछताछ करेगी।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: दुबई-दोहा में धमाकों की आवाज, ओमान के पास टैंकर पर हमला

राज्य

ओडिशा में क्रॉस वोटिंग का धमाका! कांग्रेस विधायकों ने पार्टी को दिया झटका, जाने ओडिशा में क्रॉस वोटिंग का धमाका! कांग्रेस विधायकों ने पार्टी को दिया झटका, जाने
भुवनेश्वर : ओडिशा राज्यसभा चुनाव में चौथी सीट पर बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला, जहां कांग्रेस के तीन विधायकों...
किश्तवाड़ में भूस्खलन से मचा हड़कंप! HRT प्रोजेक्ट साइट पर मलबे में दबे मजदूर, 2 की मौत
ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज में आग का कहर, ICU में मचा हड़कंप, 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे
Yamuna Pollution: नदी में फिर उठे जहरीले झाग के गुबार, सरकार की सफाई मुहिम पर सवाल
टीम इंडिया में अभिषेक शर्मा से जलते थे खिलाड़ी?” संजू सैमसन ने मजाक में खोली ‘ड्रेसिंग रूम’ की पोल