प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी’: संत के बयान पर मठ प्रमुख ने टोका, बोले- सबको देते हैं आशीर्वाद

प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी’: संत के बयान पर मठ प्रमुख ने टोका, बोले- सबको देते हैं आशीर्वाद

प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी’: संत के बयान पर मठ प्रमुख ने टोका, बोले- सबको देते हैं आशीर्वाद कर्नाटक पहुंचे राहुल गांधी को लेकर लिंगायत मठ के एक महंत ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि वे भारत के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। हालांकि इसके तुरंत बाद मठ के मुख्य महंत को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने […]

प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी’: संत के बयान पर मठ प्रमुख ने टोका, बोले- सबको देते हैं आशीर्वाद

कर्नाटक पहुंचे राहुल गांधी को लेकर लिंगायत मठ के एक महंत ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि वे भारत के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। हालांकि इसके तुरंत बाद मठ के मुख्य महंत को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने कहा कि ये सब कहने के लिए यह उचित जगह नहीं है। दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय कर्नाटक दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं डीके शिवकुमार और केसी वेणुगोपाल के साथ चित्रदुर्ग में श्री मुरुघा मठ का दौरा किया। यहां उन्होंने मुरुगा मठ के महंत से लिंगायत संप्रदाय की दीक्षा ली। इस दौरान महंत हावेरी होसामुत्त स्वामी ने संबोधन में कहा, “राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।” होसामुत्त स्वामी ने राहुल की दादी और पिता का उल्लेख किया। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी पीएम रहे हैं। महंत ने कहा, “इंदिरा गांधीजी प्रधान मंत्री थीं, राजीव गांधी प्रधान मंत्री थे और अब राहुल गांधी को लिंगायत संप्रदाय में दीक्षा दी गई है, वह भी पीएम बनेंगे।”
होसामुत्त स्वामी के इस बयान के बाद मठ के अध्यक्ष शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू ने उसका बचाव किया। उन्होंने कहा कि मठ में आने वाले सभी लोगों को आशीर्वाद दिया जाता है। मठ के प्रमुख ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए कहा, “यहां यह सब मत कहिए…यह इसके लिए उचित मंच नहीं है। इसका फैसला लोग करेंगे।” इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को यहां जिला मुख्यालय स्थित मुरुगा मठ के महंत से लिंगायत संप्रदाय की दीक्षा ली।

इस मौके पर कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद रहे। विभिन्न मठों के महंतों से परामर्श लेने के बाद मुरुगा मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुगा शरण ने राहुल गांधी को लिंगायत संप्रदाय की दीक्षा दी। बाद में राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘यह सम्मान की बात है कि श्री जगदगुरु मुरुगाराजेंद्र विद्यापीठ का दौरा किया और डॉ. श्री शिवमूर्ति मुरुगा शरणनारु से ‘‘ईष्टलिंग दीक्षा’’ली।’’

Read More वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट

प्रभावशाली लिंगायत संप्रदाय की स्थापना 12वीं सदी के समाज सुधारक और कवि बसावेश्वरा ने की जिनके बड़ी संख्या में अनुयायी कर्नाटक और उससे सटे पड़ोसी राज्यों जैसे महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के इलाकों में हैं। कर्नाटक के मौजूदा मुख्यमंत्री बसावराज बोम्मई और उनके पूर्ववर्ती बी.एस.येदियुरप्पा भी इसी संप्रदाय से ताल्लुक रखते हैं। इस संप्रदाय का विशेष तौर पर उत्तरी कर्नाटक में प्रभुत्व है।

Read More तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी

लिंगायत समुदाय कर्नाटक की आबादी का लगभग 17 प्रतिशत हैं। यह पारंपरिक रूप से भाजपा के मतदाता रहे हैं। ऐसे में राज्य में अगले साल मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। राहुल गांधी कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धरमैया के 75वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बहाने राज्य पहुंचे हैं। हालांकि ये तो वक्त ही बताएगा कि प्रभावशाली लिंगायत समुदाय इस बार चुनाव में किसका समर्थन करता है। इसके बाद राहुल गांधी आधी बीच में ही कर्नाटक दौरा छोड़कर अचानक दिल्ली वापस आ गये।

Tags:

Latest News

कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'
बुलंदशहर में मंच से खुलेआम धमकी! BJP नेता बोले- TMC सांसद सायोनी घोष का सिर लाओ, 1 करोड़ पाओ
तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी
SBI ने खोला खजाना! रिटायर्ड बैंक अफसरों के लिए 821 पदों पर बंपर भर्ती, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट
NEET पेपर लीक की आग अब घरों तक पहुंची: CBI के रडार पर अभिभावक, नांदेड़-लातूर में ताबड़तोड़ छापेमारी
‘जेल अपवाद, जमानत अधिकार’ : उमर खालिद केस पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, UAPA मामलों में भी आज़ादी को बताया सर्वोपरि