AAP नेताओं पर ED का बड़ा एक्शन: अस्पताल, CCTV और शेल्टर होम घोटाले में केस दर्ज, जांच शुरू

AAP नेताओं पर ED का बड़ा एक्शन: अस्पताल, CCTV और शेल्टर होम घोटाले में केस दर्ज, जांच शुरू

AAP नेताओं पर ED का बड़ा एक्शन: अस्पताल, CCTV और शेल्टर होम घोटाले में केस दर्ज, जांच शुरू

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ ED ने तीन कथित घोटालों में केस दर्ज किया। अस्पताल निर्माण, सीसीटीवी प्रोजेक्ट और शेल्टर होम में अनियमितताओं की जांच शुरू।

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेताओं की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आप सरकार के कार्यकाल के दौरान सामने आए तीन कथित घोटालों को लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने इन मामलों में इन्फोर्समेंट केस इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट्स (ECIRs) दर्ज की हैं, जो कानूनी रूप से एफआईआर के समान मानी जाती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने अस्पताल निर्माण, शेल्टर होम और सीसीटीवी लगवाए जाने के काम में कथित घोटालों को लेकर केस दर्ज किया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आप नेताओं को जल्द ही पूछताछ के लिए समन किया जा सकता है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन से जल्द सवाल-जवाब किए जा सकते हैं। इससे पहले एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र जैन को लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा। फिलहाल, वह जमानत पर बाहर हैं।

अस्पताल घोटाले का क्या आरोप- कथित अस्पताल घोटाले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और सौरभ भारद्वाज की भूमिका की जांच होनी है। ईडी के मुताबिक 2018-19 में आप सरकार ने 24 अस्पतालों के प्रॉजेक्ट को मंजूरी दी,जिसमें आईसीयू अस्पतालों का निर्माण छह महीने में ही करना था। लेकिन 800 करोड़ रुपये खर्च हो जाने के बाद भी केवल 50 फीसदी काम ही हो सका है। जांच एजेंसी ने पाया कि दिल्ली सरकार के लोक नायक हॉस्पिटल में निर्माण की लागत अनुमानित 488 करोड़ से बढ़कर 1135 करोड़ पहुंच गई। ईडी का आरोप है कि कई अस्पतालों का निर्माण बिना उचित मंजूरी के शुरू किया गया। 

Read More Bengal Election Fallout: ‘हम हारे नहीं, हराए गए’, ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, इस्तीफे से साफ इनकार

सीसीटीवी घोटाले में क्या आरोप- दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 2019 में 1.4 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना शुरू की थी। 571 करोड़ रुपये का यह प्रॉजेक्ट भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को दिया गया। लेकिन काम समय पर पूरा नहीं हुआ। इसके लिए कंपनी पर 17 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। आरोप है कि सत्येंद्र जैन ने यह जुर्माना माफ कर दिया और इसके लिए उन्होंने 7 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी। एसीबी ने भी तब पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे सत्येंद्र जैन के खिलाफ केस दर्ज किया था।

Read More UP Cabinet Expansion 2026: योगी सरकार में आज बड़ा फेरबदल संभव, कई मंत्रियों की छुट्टी के संकेत; नए चेहरों को मिल सकता है मौका

दिल्ली अर्बन शेल्टर बोर्ड वाला क्या आरोप- ईडी ने आरोप लगाया कि आप सरकार के दौरान दिल्ली अर्बन शेल्टर इंप्रूवमेंट बोर्ड (DUSIB) में भ्रष्टाचार हुआ। आरोप है कि फर्जी एफडीआर (फिक्स डिपॉजिट रिसिप्ट) के जरिए करोड़ों का घोटाला हुआ। ईडी ने यह भी आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के दौरान फर्जी दस्तावेजों के जरिए 250 करोड़ रुपये का काम दिखाया गया। इसके अलावा फर्जी कर्मचारियों को वेतन दिखाकर कमीशन नेताओं को दिए गए। सीबीआई और एसीबी भी मामले की जांच कर रही है।

Latest News

दिल्ली में फर्जी स्मार्टफोन फैक्ट्री का भंडाफोड़! OPPO, OnePlus और Realme के नाम पर बिक रहे थे नकली मोबाइल दिल्ली में फर्जी स्मार्टफोन फैक्ट्री का भंडाफोड़! OPPO, OnePlus और Realme के नाम पर बिक रहे थे नकली मोबाइल
बीजापुर में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा प्रहार! पहाड़ियों के बीच मिला सीक्रेट बंकर, BGL लॉन्चर और विस्फोटक सामान बरामद
‘सुशासन तिहार’ में बच्चों से कराई गई सेवा! मंच के सामने शरबत-नाश्ता बांटते दिखे नाबालिग, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
‘डबल इंजन’ की रफ्तार से बदलेगा बंगाल! CM बनते ही सुवेंदु अधिकारी के 6 बड़े फैसले, BSF से आयुष्मान तक एक्शन मोड में सरकार
‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर हाई कोर्ट सख्त! नाम पर उठे सवाल के बाद जी एंटरटेनमेंट बदलेगा डॉक्यूमेंट्री का टाइटल
रायपुर में आधी रात लक्ष्य ज्वेलर्स में घुसे चोर, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार
वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी अपील, सोना खरीदने और विदेश यात्राओं पर रोक लगाने की सलाह
शपथ के 24 घंटे में ही ‘विजय सरकार’ में दरार! तमिल गीत विवाद पर सहयोगी दलों ने खोला मोर्चा
ChatGPT और AI की मदद से IPL टिकट घोटाला! दुर्ग के 4 युवक लखनऊ में गिरफ्तार, फर्जी पास बेचकर कर रहे थे ऑनलाइन ठगी
CG Board Paper Leak: 12वीं हिंदी पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, NSUI नेता पर 3 हजार में प्रश्नपत्र बेचने का आरोप, बिलासपुर से दबोचा गया आरोपी
CG Betting Racket Busted: रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी सिंडिकेट का खुलासा, मास्टर पैनल ऑपरेटर लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार
8000mAh बैटरी और पावरफुल चिप के साथ आ रहा ये गेमिंग फोन, लॉन्च से पहले सामने आए धांसू फीचर्स